Gaurav Khanna- India TV Hindi
Image Source : SCREEN GRAB FROM JIOHOTSTAR
गौरव खन्ना

‘बिग बॉस 19’ में आए दिन जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। वहीं, घर में हो रही लड़ाई और बहसबाजी के बीच अब ‘अनुपमा’ फेम गौरव खन्ना ने अपनी जिंदगी के कई पहलू पर बात की है। मृदुल तिवारी के साथ एक खास बातचीत के दौरान गौरव खन्ना ने अपने दुख-सुख, संघर्ष और उनके साथ जो कुछ भी हुआ, उसके बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा, ‘मेरे जीवन का मूलमंत्र यही है कि कोई मेरे माता-पिता या मेरी पत्नी को बताए कि मैं अच्छा काम कर रहा हूं क्योंकि अगर कोई उन्हें बताए कि मैं बुरा काम कर रहा हूं तो मुझे भी बुरा लगेगा। भले ही मैं पैसा कमा रहा हूं, लेकिन अगर परिवार खुश नहीं है तो कोई फायदा नहीं है?’

गौरव खन्ना का मृदुल के सामने छलका दर्द

मुंबई में आने के बाद उनका अनुभव कैसा था? वो वक्त याद करते हुए गौरव ने कहा, ‘मैंने यहां सब कुछ बिल्कुल नए सिरे से बनाया है। मैं पैसों के मामले में बहुत सारी धोखाधड़ी और ठगी का शिकार रहा हूं, लेकिन मैं डटा रहा और यहां अपनी जिंदगी बनाई। यह एक महंगा शहर है, लेकिन यह आपको बहुत कुछ सिखाता है।’ उन्होंने आगे कहा कि घर के अंदर का शो उन्हें जिंदगी में हर किसी के सामने आने वाले बड़े संघर्ष की याद दिलाता है, जैसे लड़ाई-झगड़ा, नीचा दिखाना, चीखना-चिल्लाना ये सब क्या है? हम सब संघर्ष कर रहे हैं। चाहे कोई नया हो, कुछ काम कर चुका हो, या बहुत कुछ कर चुका हो… हर कोई अपनी लड़ाई लड़ रहा है।’ टीवी एक्टर ने अपनी बात यह कह कर खत्म की कि कैसे उनके पिछले शो के लोग अक्सर उन्हें कहते थे कि उनमें बहुत धैर्य है। गौरव ने कहा, ‘मैंने हमेशा कहा है कि आप बस सही समय का इंतजार करें, धैर्य का असली मतलब यही है।’

बिग बॉस 19 में गौरव खन्ना की शानदार जर्नी

सलमान खान के मोस्ट पॉपुलर शो बिग बॉस सीजन 19 के घर में आने के बाद से ही गौरव खन्ना कई वजहों से सुर्खियां बटोर रहे हैं। शुरुआती कुछ हफ्तों तक, गौरव खन्ना पर फ्रंटफुट पर न खेलने का आरोप लगाया गया था। हाल ही की एक वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने एक्टर को यह कहते हुए डांटा था, ‘गौरव, आप फ्रंट फुट पर खेलने से घबरा रहे हैं। पूरे हफ्ते करीब 20 मिनट ही नजर आए हैं आप पलक झपकते ही गायब हो जाते हो।’

मास्टशेफ का विनर था बिग बॉस का ये ‘ग्रीन फ्लैग’

गौरव खन्ना कई शो में काम कर चुके हैं, जिसमें ‘अनुपमा’, ‘ये प्यार ना होगा कम’ और ‘सीआईडी’ शामिल है। वह ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के विजेता भी हैं और इन दिनों ‘बिग बॉस 19’ में नजर आ रहे हैं। उनके अन्य शो में ‘कुमकुम’, ‘संतान’ और ‘ब्याह हमारी बहू का’ भी हैं, जिनके लिए उन्हें पसंद किया जाता है।

ये भी पढ़ें-

एक फ्रेम में तीन सुपरस्टार हीरो, मिलियन डॉलर पिक्चर हुई वायरल, ये फेमस यूट्यूबर भी आया नजर

सेट पर देर से आते थे गोविंदा? अफवाहों पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘किसके बाप के अंदर ताकत है…’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version