सुरक्षा बलों ने आईईडी किया नष्ट।- India TV Hindi
Image Source : PTI/REPRESENTATIVE IMAGE
सुरक्षा बलों ने आईईडी किया नष्ट।

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां हेफशीरमल इलाके में कथित तौर पर सुरक्षाबलों ने एक IED बरामद किया है।  नियंत्रित विस्फोट से IED को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया गया। फिलहाल इस घटना के दौरान किसी नुकसान की सूचना नहीं मिली है। सुरक्षा बलों ने इस आईईडी को निष्क्रिय करके बड़ी घटना को टाल दिया। अधिकारियों का कहना है कि अगर आईईडी को निष्क्रिय नहीं किया जाता तो कोई बड़ी घटना भी हो सकती थी। फिलहाल आईईडी को बिना किसी नुकसान के नष्ट कर दिया गया। जवानों ने आईई़डी को बेहद ही सुरक्षात्मक तरीके से निष्क्रिय किया।

टली बड़ी घटना

दरअसल, जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार को एक ‘इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस’ (आईईडी) को बरामद किया। सही समय पर आईईडी का पता लगाकर संभावित बड़ी घटना को टाल दिया गया। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा लगाया गया आईईडी सुरक्षा बलों को नियमित गश्त के दौरान हेफ में सड़क के किनारे मिला। उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ते को घटनास्थल पर बुलाया गया और बगैर कोई नुकसान के आईईडी को सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया गया।

डीआईजी ने किया निरीक्षण

बता दें कि इससे पहले जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज के डीआईजी शिव कुमार शर्मा ने संवेदनशील क्षेत्रों को सुरक्षित करने के लिए अंतर-एजेंसी तालमेल, खुफिया जानकारी साझा करने और प्रौद्योगिकी की मदद से निगरानी के महत्व पर भी जोर दिया। कठुआ में एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीआईजी ने विभिन्न सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा की और बेहतर परिणामों के लिए संयुक्त जांच चौकियों की स्थापना के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम रक्षा गार्डों से भी मुलाकात की और सीमा पुलिस चौकियों का दौरा किया। 

अधिकारियों को दिए निर्देश

अधिकारी ने बताया कि अधिकारियों को सभी चौकियों को मजबूत करने और असामाजिक व राष्ट्र-विरोधी तत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना देने का अनुरोध किया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस अधिकारियों ने डीआईजी को ‘‘सीमा सुरक्षा ग्रिड’’ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शर्मा ने हीरानगर सेक्टर में सीमावर्ती चौकी तपन लोंदी मोड़ पर बीएसएफ कर्मियों से भी मुलाकात की।

यह भी पढ़ें- 

पटाखों की अवैध तस्करी का भंडाफोड़, करीब 5 करोड़ के चाइनीज पटाखे के साथ एक गिरफ्तार

मामूली एक्सीडेंट के बाद जमकर चले चाकू, खंजर और लाठियां; तीन लोगों की हुई मौत





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version