
दिवाली पर कितने दिए जलाएं?
Diwali 2025 Deepak Jalane Ka Time, Vidhi: दिवाली के त्योहार को दीपों का त्योहार भी कहा जाता है क्योंकि लोग इस दिन अपने घरों को दीपक जलाकर रोशन करते हैं। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस परंपरा की शुरुआत अयोध्या से हुई थी। कहा जाता है कि जब भगवान राम 14 सालों बाद वनवास से अयोध्या वापस लौट रहे थे तब अयोध्या के नगरवासियों ने उनके स्वागत में दीप जलाए थे। तब से आज तक ये परंपरा ऐसे ही निभाई जाती आ रही है और अयोध्या में तो इस परंपरा को और भी ज्यादा उत्साह और उमंग के साथ निभाया जाता है। चलिए अब जानते हैं दिवाली पर कितने दीपक जलाने चाहिए और इन्हें जलाने का समय क्या रहेगा।
दिवाली पर दिए जलाने का समय 2025 (Diwali Par Diye Jalane Ka Time 2025)
दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजा मुहूर्त 20 अक्टूबर 2025 की शाम 07:08 से रात 08:18 बजे तक रहेगा। लक्ष्मी पूजन के बाद पूरे घर में दीये जलाए जाते हैं।
दिवाली पर कितने दीपक जलाने चाहिए (Diwali Par Kitne Deepak Jalane Chahiye)
दिवाली के दिन आप चाहें तो कितने भी दीपक जला सकते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखना है कि दीपकों की संख्या विषम में हो जैसे 5, 7, 9, 11, 21, 51, 101, 251…इत्यादि। इसके अलावा दिवाली पर दो बड़े दीपक भी जरूर जलाएं। जिनमें एक दीपक घी का तो दूसरा सरसो के तेल का जलाया जाता है। घी का दीपक रात भर जलाकर रखा जाता है।
दिवाली पर दीये जलाने का मंत्र (Diwali Par Diye Jalane Ka Mantra)
शुभं करोति कल्याणं आरोग्यम् धनसंपदा। शत्रुबुद्धिविनाशाय दीपकाय नमोऽस्तु ते।।
दिवाली पर दीपक कहां-कहां रखे जाते हैं (Diwali Par Deepak Kha Kha Rakhe Jate Hai)
- मंदिर में सरसो और घी का बड़ा दीपक जरूर रखा जाता है
- मुख्य द्वार के दोनों तरफ दीपक जरूर रखें
- लिविंग रूम में दीपक जलाकर रखें
- रसोई में दीये जरूर जलाएं
- छत और बालकनी में भी दीपक जलाकर रखें
- एक दीपक तुलसी के पौधे के पास रखें
- एक दीपक पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं
- एक घर के पास किसी मंदिर में जाकर जलाएं
- इसके अलावा घर के हर कमरे के द्वार पर भी दो-दो दीपक रखे जाते हैं
- बाथरूम के बाहर भी दीपक जरूर रखें
दीपक जलाने की शुरुआत किस दिशा से करें (Deepak Jalane Ki Disha)
घर के दक्षिण-पूर्व कोने से दीया रखना शुरु करके दक्षिण-पश्चिम कोने की तरफ जायें, यानि घर में सबसे पहले दक्षिणी दिशा में दीपक जलाये जाने चाहिए, उसके बाद पश्चिम दिशा में जलायें जाने चाहिए। इस तरह दक्षिणी और दक्षिण-पूर्व कोने में दीपक जलाये जाने के बाद घर की पूर्व दिशा में दीपक जलाने चाहिए और सबसे आखिर में घर की उत्तर दिशा में दीपक जलाने चाहिए। सबसे ज्यादा दीपक दक्षिण दिशा में रखने चाहिए, उससे कम दीपक पश्चिम दिशा में रखने चाहिए, उससे भी कम दीपक पूर्व दिशा में रखने चाहिए और सबसे कम दीपक उत्तर दिशा में रखने चाहिए। इस क्रम में दीपक रखे जाने से शुभ और अच्छे प्रभाव प्राप्त होते हैं।
यह भी पढ़ें: