• पीएम मोदी ने एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत पर नौसेना कर्मियों के साथ दिवाली मनाई। इसे पीएम मोदी ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ का एक विशाल प्रतीक बताया।

    Image Source : X/Narendra Modi

    पीएम मोदी ने एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत पर नौसेना कर्मियों के साथ दिवाली मनाई। इसे पीएम मोदी ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ का एक विशाल प्रतीक बताया।

  • Image Source : Reporter Input

    पीएम मोदी रविवार शाम को ही यहां पहुंच गए थे और गोवा तट से स्वदेश निर्मित एयरक्राफ्ट कैरियर पर सवार हुए।

  • Image Source : Reporter Input

    आईएनएस विक्रांत पर सवार होने के बाद पीएम मोदी फ्लाइटडेक’ पर गए, जहां उनके चारों ओर मिग 29 के लड़ाकू विमान तैनात थे। उन्होंने एयरक्राफ्ट कैरियर के छोटे रनवे पर दिन और रात के अंधेरे में भी मिग 29 लड़ाकू विमानों को उड़ान भरते हुए और उतरते हुए देखा।

  • Image Source : Reporter Input

    पीएम मोदी ने एक जीवंत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी देखा, जिसमें इंडियन नेवी के अधिकारियों और नौसैनिकों ने देशभक्ति गीत गाए।

  • Image Source : Reporter Input

    पीएम मोदी ने आईएनएस विक्रांत के डेक पर योग सत्र में भाग लिया और युद्धपोतों के शानदार ‘स्टीमपास्ट’ और विमानों के ‘फ्लाईपास्ट’ का भी अवलोकन किया।

  • Image Source : Reporter Input

    पीएम मोदी ने नौसेना कर्मियों को एक प्रेरक भाषण दिया और उन्हें मिठाइयां भी दीं। उन्होंने कहा, ‘‘आईएनएस विक्रांत केवल एक युद्धपोत नहीं है। यह 21वीं सदी के भारत की कड़ी मेहनत, प्रतिभा, प्रभाव और प्रतिबद्धता का प्रमाण है।’’

  • Image Source : Reporter Input

    पीएम मोदी ने कहा कि ब्रह्मोस नाम से कुछ लोगों के मन में डर पैदा होता है और अब कई देश इन मिसाइलों को खरीदने के इच्छुक हैं।

  • Image Source : X/Narendra Modi

    पीएम मोदी ने कहा, ‘‘आईएनएस विक्रांत पर कल बिताई गई रात को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। मैंने आप सभी में अपार ऊर्जा और उत्साह देखा। कल जब मैंने आपको देशभक्ति के गीत गाते देखा और जिस तरह से आपने अपने गीतों में ऑपरेशन सिंदूर का वर्णन किया, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता कि युद्ध के मैदान में खड़े एक जवान को कैसा महसूस होता है।’’

  • Image Source : X/Narendra Modi

    पीएम मोदी ने कहा, ‘‘मेरी यह दिवाली खास है क्योंकि मैंने यह आपके साथ मनायी।’’ बता दें कि पीएम मोदी 2014 के बाद से लगातार जवानों के साथ दिवाली मनाते रहे हैं।

  • Image Source : X/Narendra Modi

    बता दें कि भारत के पहले स्वदेश निर्मित एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत को 2022 में नौसेना में शामिल किया गया। एक चलते-फिरते शहर के रूप में वर्णित आईएनएस विक्रांत भारत में निर्मित सबसे बड़ा युद्धपोत है और आईएनएस विक्रमादित्य के बाद भारत का दूसरा परिचालन विमानवाहक पोत भी है।





  • Source link

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Exit mobile version