Breaking News- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV
Breaking News

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां आरजी कर रेप और हत्या मामले में दोषी संजय रॉय की भतीजी का लटकता हुआ शव बरामद किया गया है। भतीजी की उम्र महज 11 साल थी।

क्या है पूरा मामला?

रविवार रात अलीपुर के विद्यासागर कॉलोनी में 11 साल की बच्ची का लटकता हुआ शव बरामद हुआ। शव एक अलमारी में मिला। मृत बच्ची आरजी कर दुष्कर्म और हत्या मामले में दोषी संजय रॉय की भतीजी है। वह संजय की बड़ी बहन की बेटी है। 

पता चला है कि संजय की बड़ी बहन की मौत के बाद उसकी छोटी बहन बच्ची की देखभाल करती थी। बाद में बच्ची के पिता ने उनसे शादी कर ली। परिवार का दावा है कि रविवार रात से बच्ची नहीं मिल सकी। कुछ देर बाद घर का दरवाजा बंद देखकर उन्हें शक हुआ। 

खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिलने पर परिवार के सदस्यों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर जाने पर उन्होंने देखा कि बच्ची का शव अलमारी के फ्रेम से लटक रहा है और उसके गले में रस्सी बंधी है। उसे एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

स्थानीय लोगों ने परिवार के ऊपर आज अपना गुस्सा जाहिर किया। पुलिस ने मृत बच्ची के माता-पिता को रेस्क्यू किया और थाने ले गए।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version