
साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान
Pakistan vs South Africa LIVE SCORE, 2nd Test Day 3: पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका का रावलपिंडी में आमना-सामना हो रहा है। दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है, जिसका आज तीसरा दिन है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट खोकर 185 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए थे। साउथ अफ्रीका की टीम पाकिस्तान (333) के पहली पारी के स्कोर से अभी भी 148 रन पीछे है।
