नांगलोई में एनकाउंटर- India TV Hindi
Image Source : REPORTER
नांगलोई में एनकाउंटर

नई दिल्लीः  दिल्ली के महरौली और नांगलोई इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। गोलीबारी में चार बदमाशों को गोली लगी है। जबकि बदमाशों की फायरिंग में पुलिसकर्मियों के बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगी है। घायल बदमाशों पर पुलिस पर फायरिंग करने के मामले पहले से दर्ज हैं। नागलोई में तीन बदमाशों को गोली लगी है जबकि महरौली में एक अपराधी को गोली लगी है।

 दो पुलिसवालों की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी

जानकारी के मुताबिक, महरौली इलाके में दिल्ली पुलिस और वॉन्टेड क्रिमिनल कोकू पहाड़िया के बीच फायरिंग हुई, जिसमें आरोपी घायल हो गया। एनकाउंटर के दौरान दो पुलिसवालों की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी, जबकि एक कांस्टेबल के हाथ में चोट आई। आरोपी ने भागने की कोशिश में टीम पर फायरिंग की। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। गोली लगने के बाद पहाड़िया को काबू कर लिया गया और उसे तुरंत इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वह आर्म्स सप्लाई समेत कई मामलों में वॉन्टेड था।  

 एम्बुलेंस में शराब लाने के आरोप में युवक गिरफ्तार 

वहीं, दिल्ली के द्वारका में अवैध शराब की एक बड़ी खेप बरामद की गयी और इस सिलसिले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान हरियाणा के रोहतक निवासी ऋतिक (21) के रूप में हुई है, उसे द्वारका एक्सप्रेसवे पर एक एम्बुलेंस में अवैध शराब ले जाते समय पकड़ा गया। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) अंकित सिंह ने एक बयान में कहा, ‘‘अभियान के दौरान कुल 1,400 क्वार्टर और 84 बोतल शराब बरामद की गई, जिसमें रॉयल स्टैग की 70 बोतलें और रॉयल ग्रीन की 14 बोतलें शामिल थीं। अवैध शराब की आपूर्ति के लिए इस्तेमाल किए गए वाहन को भी जब्त कर लिया गया। ऋतिक हरियाणा के बहादुरगढ़ से शराब खरीदता था और उसे दिल्ली और आसपास के इलाकों में पहुंचाता था।

(एएनआई इनपुट के साथ)





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version