एयरपोर्ट पर जब्त किया गया सोना- India TV Hindi
Image Source : ANI
एयरपोर्ट पर जब्त किया गया सोना

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर सोने की तस्करी का मामला सामने आया है। आईजीआई एयरपोर्ट पर दिल्ली सीमा शुल्क अधिकारियों ने शुक्रवार को उड़ान संख्या 8एम 620 से यांगून से आ रही एक महिला यात्री को रोक लिया। 

ग्रीन चैनल से बाहर निकलने की कोशिश में रोका गया

एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि महिला यात्री को ग्रीन चैनल से बाहर निकलने की कोशिश करते समय रोका गया, जो उन लोगों के लिए है जिनके पास घोषित करने के लिए कोई शुल्क योग्य सामान नहीं है।

997.5 ग्राम वजन के सोने के बिस्किट बरामद

व्यक्तिगत तलाशी लेने पर अधिकारियों ने महिला यात्री के अंतर्वस्त्रों में छिपाकर रखे गए 997.5 ग्राम वजन के छह सोने के बिस्किट बरामद किए। बरामद सोने को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया।

एयर पोर्ट पर सोने की तस्करी के मामले बढ़े

बता दें कि देश की राजधानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हाल के महीनों में कस्टम्स अधिकारियों ने कई सनसनीखेज घटनाओं का पर्दाफाश किया है, जहां तस्करों ने अनोखे तरीकों से सोना देश में लाने की कोशिश की। खजूर, अंडरवियर, एडाप्टर और यहां तक कि ट्रॉली बैग के पहियों तक में छिपाकर तस्करी करने वाले यात्रियों को गिरफ्तार किया गया।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version