55 inch smart TV, Xiaomi- India TV Hindi
Image Source : XIAOMI
शाओमी स्मार्ट एलईडी टीवी

Xiaomi का 55 इंच स्क्रीन वाला स्मार्ट टीवी काफी सस्ते में मिल रहा है। फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल में आप महज 14,000 रुपये में शाओमी के LED स्मार्ट टीवी को खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर शाओमी के अलावा अन्य ब्रांड्स के LED समार्ट टीवी की खरीद पर अच्छी डील मिल जाएगी। आप 32 इंच से लेकर 75 इंच की स्क्रीन साइज वाले स्मार्ट टीवी आपको सस्ते में मिल जाएंगे। फ्लिपकार्ट पर चल रही ये सेल जल्द खत्म होने वाला है, ऐसे में इसे आप एक लिमिटेड डील के तौर पर देख सकते हैं।

सस्ता मिल रहा स्मार्ट टीवी

Xiaomi के Mi 4X Smart TV को महज 14,033 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। शाओमी का यह स्मार्ट टीवी L55M5-5XIN मॉडल नंबर के साथ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लिस्ट है। स्मार्ट टीवी की खरीद पर आपको कई बैंक के कार्ड पर इंस्टैंट डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ मिलेगा। एक्सचेंज ऑफर में आपको 5,400 रुपये तक की और अतिरिक्त छूट मिल सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का लाभ आपके पुराने टीवी के मॉडल नंबर और कंडीशन पर निर्भर करेगा। कंपनी इस स्मार्ट टीवी की खरीद पर 1 साल और पैनल पर 2 साल की वारंटी ऑफर कर रही है।

Xiaomi Mi 4X TV के फीचर्स

शाओमी का यह स्मार्ट टीवी Android TV प्लेटफॉर्म पर काम करता है। इसमें गूगल असिस्टेंट फीचर का सपोर्ट मिलता है। साथ ही, यह टीवी 20W  के स्पीकर के साथ आता है। इसमें डॉल्वी एटमस, DTS-HD जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इस स्मार्ट टीवी के चारों ओर बेहद पतले बेजल्स दिए हैं। इसमें 55 इंच की बड़ी LED स्क्रीन दी गई है।

इस स्मार्ट टीवी में 4K रेजलूशन की स्क्रीन मिलती है, जिस पर आप अपने पसंदीदा OTT प्लेटफॉर्म्स Netflix, JioHotstar, Amazon prime video, youtube आदि को एक्सेस कर सकते हैं। टीवी में गूगल क्रोमकॉस्ट फीचर भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें WiFi, Bluetooth, LAN, सैटेलाइट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें –

IRCTC की वेबसाइट फिर हुई डाउन, नहीं बुक हो पा रहा टिकट; लोग हुए परेशान





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version