सहेली स्मार्ट कार्ड।- India TV Hindi
Image Source : FILE
सहेली स्मार्ट कार्ड।

नई दिल्ली: देश की राजधानी में महिलाओं के लिए तमाम योजनाएं लाई गई हैं। यात्रा के दौरान महिलाओं को असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए दिल्ली सरकार विशेष रूप से ध्यान दे रही है। हाल ही में दिल्ली सरकार ने सहेली स्मार्ट कार्ड शुरू किया है। एक अधिकारी ने बताया कि नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) के तहत यह स्मार्ड कार्ड जारी किया जाएगा। मौजूदा कागज-आधारित गुलाबी टिकट के विपरीत इस कार्ड से केवल डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा की जा सकेगी। परिवहन के अन्य साधनों का उपयोग करने के लिए रिचार्ज और टॉप-अप की जरूरत पड़ेगी। आइये सहेली स्मार्ट कार्ड के बारे में पूरी जानकारी लेते हैं-

कौन कौन कर सकता है अप्लाई-

दिल्ली सरकार ने कहा कि ये कार्ड महिलाओं और ट्रांसजेंडर के लिए सुरक्षित, सुगम और पेपरलेस सार्वजनिक परिवहन का नया दौर शुरू करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्ड खो जाने की स्थिति में उपयोगकर्ताओं को इसकी सूचना जारीकर्ता बैंक को देनी होगी, जो अपनी शर्तों के अनुसार इसके बदले दूसरा कार्ड उपलब्ध करा सकते हैं। इस कार्ड की मदद से 12 साल और उससे अधिक आयु की महिलाओं और ट्रांसजेंडर को सभी डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिल सकेगी। इस कार्ड पर धारक का नाम और फोटो भी होगा। 

कार्ड के लिए क्या-क्या होनी चाहिए योग्यता-

  • आवेदक को दिल्ली का वास्तविक निवासी होना चाहिए
  • आवेदक की आयु 12 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए
  • आवेदक के पास पते का वैध प्रमाण होना चाहिए

सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए कैसे करें अप्लाई-

  • आवेदक को डीटीसी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा
  • पोर्टल पर जाकर सहभागी बैंक का चयन करना होगा
  • आवेदक को चुनी गई बैंक शाखा में पूर्ण केवाईसी सत्यापन पूरा करना होगा
  • केवाईसी पूरी हो जाने के बाद बैंक आवेदक के पंजीकृत पते पर यह स्मार्ट कार्ड भेज देगा

कौन-कौन से डॉक्यूमेंट हैं जरूरी-

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • दिल्ली में निवास का प्रमाण
  • पासपोर्ट आकार की फोटो
  • बैंक-विशिष्ट केवाईसी

डीटीसी और क्लस्टर बसों में कर सकेंगी सफर

अधिकारियों के मुताबिक इस सहेली स्मार्ट कार्ड को उपयोग से पहले डीटीसी के ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम (AFCS) के माध्यम से सक्रिय करना होगा। टॉप-अप के बाद कार्ड का उपयोग परिवहन की अन्य सुविधाओं पर भी किया जा सकता है, लेकिन इस योजना के तहत मुफ्त यात्रा का लाभ डीटीसी और क्लस्टर बसों तक ही सीमित है। अधिकारी ने कहा, ‘‘डीटीसी द्वारा कोई भी कार्ड सीधे जारी नहीं किया जाएगा। पंजीकरण डीटीसी पोर्टल के माध्यम से पूरी तरह से ऑनलाइन होगा और कार्ड चयनित बैंक द्वारा पूर्ण केवाईसी सत्यापन के बाद ही जारी किए जाएंगे।’’ 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version