प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE (PTI)
प्रतीकात्मक फोटो

भोपाल: इस्लामिक स्टेट (ISIS) से जुड़े एक खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है। मध्य प्रदेश के भोपाल के रहने वाले एक आतंकी अदनान के खिलाफ दर्ज एक एफआईआर में यह बड़ा ख़ुलासा हुआ है कि उसने सोशल मीडिया के जरिए ज्ञानवापी मस्जिद मामले में फैसला सुनाने वाले न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर को जान से मारने की धमकी दी।

इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी धमकी

पुलिस की ओर से दर्ज एफआईआर के मुताबिक, भोपाल निवासी अदनान इंस्टाग्राम पर @based.khilji नाम से अकाउंट चला रहा था। इसी अकाउंट से अदनान ने न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर की तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनकी आंखों के ऊपर लाल रंग से ‘KAFIR’ (काफिर) लिखा गया था।

पोस्ट में खौफनाक धमकी देते हुए अंग्रेजी में लिखा गया था, “THE KAFIRS BLOOD IS HALAL FOR YOU THOSE WHO FIGHT AGAINST YOUR DEEN” (काफिर का खून हलाल है उन लोगों के लिए जो दीन के लिए लड़ रहे हैं)

न्यायाधीश की हत्या के लिए उकसाया

FIR में इस बात का स्पष्ट ज़िक्र है कि इस पोस्ट के ज़रिए अदनान ने अपनी चरमपंथी विचारधारा से जुड़े लोगों को ज्ञानवापी मामले की सुनवाई कर रहे न्यायाधीश की हत्या के लिए उकसाया था। इस पोस्ट को कई लोगों ने देखा था। एफआईआर में आगे कहा गया है कि अदनान ने केवल धमकी ही नहीं दी, बल्कि अपनी इंस्टा पोस्ट के ज़रिए दूसरे धर्मों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने, विभिन्न वर्गों के बीच वैमनस्यता और विद्वेष फैलाने और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को अंजाम दिया।

संवैधानिक व्यवस्था पर हमले की कोशिश

पुलिस का मानना है कि अदनान भारत के लोकतांत्रिक राष्ट्र और इसकी संवैधानिक व्यवस्था के मुख्य अंग न्यायपालिका के प्रति धार्मिक आधार पर अविश्वास और द्वेष उत्पन्न कर रहा था। FIR में चेतावनी दी गई है कि यदि अदनान के इन कृत्यों पर जल्द अंकुश नहीं लगाया गया, तो कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है।

ये भी पढ़ें-

आधी रात जज के सरकारी आवास पर हुआ पथराव, गालियां देकर जान से मारने की दी गई धमकी

पंजाब की बेटी की कनाडा में हत्या, अस्पताल में कर रही थी काम, जल्द मिलने वाला था PR का दर्जा

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version