shreyas iyer- India TV Hindi
Image Source : AP
श्रेयस अय्यर

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा वनडे मैच 9 विकेट से अपने नाम किया था। इस मैच में श्रेयस अय्यर को फील्डिंग करते समय चोट लग गई थी। उन्होंने हर्षित राणा की गेंदबाजी पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एलेक्स कैरी का कैच लेने की कोशिश की थी। इस दौरान गेंद पकड़ते समय वह मैदान पर गिर पड़े और वह दर्द से कराहते हुए भी दिखाई दिए। दर्द इतना ज्यादा था कि वह मैदान पर लेट गए। लेकिन भी उन्होंने बेहतरीन फील्डिंग से कैच नहीं छोड़ा। बाद में वह ग्राउंड से बाहर चले गए और उनकी जगह यशस्वी जायसवाल फील्डिंग करने के लिए आए थे। अब पता चला कि चोट के कारण आंतरिक रक्तस्राव के बाद सिडनी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिलहाल वह ICU में हैं।

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक जैसे ही श्रेयस अय्यर ड्रेसिंग रूम में लौटे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। बाद में रिपोर्ट रिपोर्ट आने के बाद, आंतरिक रक्तस्राव का पता चला इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर पीटीआई को बताया कि उनके स्वास्थ्य में सुधार के आधार पर उन्हें दो से सात दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा, क्योंकि रक्तस्राव के कारण संक्रमण को फैलने से रोकना जरूरी है।

(खबर अपडेट हो रही है)

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version