UP IAS transfer list 2025, Uttar Pradesh DM transfer, Rampur new DM, Ajay Kumar Dwivedi IAS- India TV Hindi
Image Source : PTI FILE
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने 28 अक्टूबर को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक साथ 46 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा किए गए इन तबादलों में मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, नगर आयुक्त सहित कई अहम पदों के अफसरों को नई तैनाती दी गई है। सूबे में कुल 10 जिलों के डीएम बदले गए हैं जिनमें रामपुर भी शामिल है। बाल कृष्ण त्रिपाठी को सामान्य प्रशासन विभाग का सचिव बनाया गया है जबकि राजेश प्रकाश को विन्ध्याचल का मंडलायुक्त बनाया गया है। धनलक्ष्मी के० अब मत्स्य विभाग के महानिदेशक के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगी।

अतुल वत्स बने हाथरस के डीएम

IAS अधिकारी रूपेश कुमार को सहारनपुर का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है जबकि भानु चन्द्र गोस्वामी मेरठ मंडलायुक्त की जिम्मेदारी संभालेंगे। मयूर माहेश्वरी को विद्युत उत्पादन निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। हाथरस के जिलाधिकारी रहे राहुल पाण्डेय को राज्य कर विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। अभी तक गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी उठा रहे अतुल वत्स को हाथरस का जिलाधिकारी बनाया गया है। इसी तरह अभिषेक आनंद को आबकारी विभाग का विशेष सचिव और राजागणपति आर को सीतापुर का जिलाधिकारी बनाया गया है।  कृत्तिका ज्योत्सना को बस्ती का जिलाधिकारी बनाया गया है जबकि रवीश गुप्ता पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक होंगे।

यहां क्लिक कर देखें किस अधिकारी को मिली कौन सी जिम्मेदारी

रामपुर के डीएम का हुआ ट्रांसफर

अभी तक बतौर जिलाधिकारी रामपुर की जिम्मेदारी संभाल रहे IAS अफसर जोगिंदर सिंह को नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। वहीं, श्रावस्ती के डीएम अजय कुमार द्विवेदी अब रामपुर के जिलाधिकारी होंगे। IAS अफसर ईशा दुहन को सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है, वहीं कुमार विनीत को युवा कल्याण एवं खेल विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। पुलकित गर्ग अब चित्रकूट के नए जिलाधिकारी होंगे जबकि IAS अफसर पूर्ण वोहरा वाराणसी विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष होंगे। माना जा रहा है कि इन तबादलों से सूबे में प्रशासनिक व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त होगी।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version