bhopal aiims doctor- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
पुलिस से भिड़े भोपाल एम्स के डॉक्टर।

भोपाल एम्स के रेजिडेंट डॉक्टरों के नशे में हंगामा करने का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में डॉक्टर खुलेआम पुलिस से बहस करते और धमकियां देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में डॉक्टरों को कहते सुना जा सकता है, ”तुम्हारे पास फोन आएगा सीएम हाउस से, 1 घंटे के अंदर मैं जाकर दिखाऊंगा। हमारा टाइम क्यों खोटी कर रहे हो तुम्हारे सर को हम एड्रेस देकर जा रहे हैं। तुम्हारे सर को भेजो हमारे एड्रेस पर और हॉस्टल से उठवाओ हमको।” यह वीडियो एम्स के इमरजेंसी गेट नंबर 3 के बाहर का बताया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला?

घटना 26 और 27 अक्टूबर की दरम्यानी रात करीब 2 बजे की है। FIR के मुताबिक, कांस्टेबल अजय गुर्जर गश्त पर थे तभी उन्होंने देखा कि एम्स गेट नंबर-3 के सामने सड़क किनारे खड़ी कार (क्रमांक MP30-C-8190) की छत पर बियर की बोतल रखकर कुछ युवक शराब पी रहे थे। पुलिस ने जब रोका तो उन्होंने अपने आपको एम्स का डॉक्टर बताया।

कार की छत पर बियर की बोतलें और ग्लास रखे हुए थे और अंदर भी स्नैक्स व बोतलें बिखरी थीं। कार खड़ी कर डॉक्टर शराब पार्टी कर रहे थे। पुलिस पहुंची और पूछताछ की तो एक डॉक्टर ने गाली-गलौज शरू कर दी। उनमें से एक डॉक्टर बोला- ”मैं 2016 से यहां हूं, 10 थानों के अफसरों को जानता हूं, तुम कौन हो?” एफआईआर में दर्ज है कि एक युवक, जिसने अपना नाम डॉ. साहिल चौहान बताया, पुलिसकर्मी को गालियां देने लगा और एफआरवी चालक सौरभ का मोबाइल छीनने की कोशिश की। उसके साथ डॉ. प्रकल्प गुप्ता नामक एक अन्य डॉक्टर भी था। दोनों ने सरकारी काम में बाधा डाली और अभद्रता की।

हंगामे का तीसरा वीडियो आया सामने-

डॉक्टर साहिल चौहान तत्काल प्रभाव से बर्खास्त

घटना के बाद एम्स प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया। संस्थान ने कहा कि वीडियो में दिखा व्यवहार एम्स के मानकों के अनुरूप नहीं है। इस पर कार्रवाई करते हुए डॉ. साहिल चौहान को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है, जबकि वीडियो में नजर आ रहे अन्य रेजिडेंट डॉक्टरों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है।

कांस्टेबल ने बताया पूरा घटनाक्रम

वहीं, पुलिस ने अब इस मामले में कांस्टेबल अजय गुर्जर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर के मुताबिक, 26-27अक्टूबर की दरम्यानी रात करीब 02 बजे देखा कि एम्स गेट न-3 के सामने बने शौचालय के पास रोड पर कार की छत पर बीयर की बॉटल रखकर कुछ लोग बीयर पी रहे थे। 2-3 लोग खड़े थे जिन्हें समझाया, जो अत्यधिक शराब के नशे में थे। वे मुझसे बोले कि हम एम्स अस्पताल के डॉक्टर है। एक व्यक्ति जो अपना नाम साहिल चौहान बता रहा था वह मुझे मां-बहन की गंदी गंदी गालियां देने लगा। एफआरवी का ड्राइवर सौरभ वीडियो बनाने लगा तो वे उसका मोबाईल छीनने लगे थे। इन्होंने मेरे शासकीय कार्य को बाधित कर वीडियो बनाते समय मोबाइल की छीना झपटी की है और अभद्र भाषा इस्तेमाल की है।

एम्स भोपाल प्रशासन का सख्त एक्शन

बताया जा रहा है एम्स भोपाल प्रशासन ने इस घटना को बेहद गंभीरता से लेते हुए पुलिस से बदतमीजी करने वाले रेजिडेंट डॉक्टर को बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं संस्थान ने आदेश जारी करते हुए डॉ. साहिल को तत्काल प्रभाव से सेवाओं से हटा दिया है। इसके साथ ही अन्य रेजिडेंट डॉक्टर जो कि वीडियो में नजर आ रहे हैं उनके खिलाफ अनुशासनात्मक करवाई करने की बात कही है।

यह भी पढ़ें-

पुलिस ही बन गई चोर! महिला DSP ने सहेली के घर से चुराए 2 लाख रुपए और मोबाइल, CCTV आया सामने

“बीच चौराहे पर गोली मारूंगा”, ‘लव जिहाद’ मामले में बीजेपी नेता की हत्या, कुछ देर बार आरोपी के पिता ने लगाई फांसी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version