राघोपुर पहुंची राबड़ी, लोगों ने तेजस्वी की शिकायत की- India TV Hindi
Image Source : REPORTER
राघोपुर पहुंची राबड़ी, लोगों ने तेजस्वी की शिकायत की

बिहार के वीआईपी विधानसभा क्षेत्र राघोपुर राजद का गढ़ माना जाता है, इसी राघोपुर सीट से लालू और राबड़ी चुनाव जीतकर मुख्यमंत्री बने हैं। अब राघोपुर की कमान तेजस्वी के हाथ में है और इस सीट पर उनकी खासी पकड़ है। इस बार तीसरी बार फिर राघोपुर से तेजस्वी यादव चुनाव लड़ रहे हैं। गुरुवार को तेजस्वी यादव की मां राबड़ी देवी अचानक अपने बेटे के लिए वोट की अपील करने के लिए राघोपुर पहुंच गईं और राघोपुर के कई इलाकों में घूम-घूम कर तेजस्वी के लिए वोट मांगा।

जनता ने की मां राबड़ी से बेटे तेजस्वी की शिकायत

जैसे ही राबड़ी देवी की गाड़ी राघोपुर के पहाड़पुर पूर्वी पंचायत पहुंची, वहां की जनता ने राबड़ी की गाड़ी को रोक कर मां राबड़ी से बेटे तेजस्वी यादव की जमकर शिकायत की। लोगों ने कहा, आप लोग हमेशा राघोपुर को सौतेला मानते हैं, तेजस्वी यादव क्षेत्र में भी नहीं आते हैं, यहां तक कि बाढ़ में भी मिलने नहीं आते हैं, बाढ़ के समय तेजस्वी यादव डांस करते हैं लेकिन हमसे मिलने यहां नहीं आते हैं। 




देखें वीडियो

शिकायत सुन क्या बोलीं राबड़ी, जाने

जनता का शिकायत सुनकर राबड़ी देवी ने कहा कि तेजस्वी पूरे बिहार में घूम रहे हैं। जनता ने कहा कि कहां बिहार घूमते हैं, कहां राघोपुर  आते हैं। राबड़ी ने कहा,  हम सौतेला क्यों मानेंगे राघोपुर के लोग मेरे हैं, राघोपुर मेरा घर है। राबड़ी ने कहा कि पूरे बिहार में राघोपुर सबसे प्यारा विधानसभा है और आपका बेटा तेजस्वी को पूरा बिहार देखा है। शिकायत करने वाले व्यक्ति ने कहा कि 10 साल से तेजस्वी यादव विधायक हैं लेकिन सड़क नहीं बना पाए हैं। बाढ़ के समय में पानी जम जाता है, सड़क बनाएंगे तब तो लोग वोट देंगे। मां राबड़ी देवी के सामने राघोपुर की जनता ने तेजस्वी के खिलाफ जो भी शिकायत की, राबड़ी ने सबकुछ गौर से सुना।

(हाजीपुर से राजा बाबू की रिपोर्ट)





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version