तेजस्वी यादव- India TV Hindi
Image Source : PTI
तेजस्वी यादव

बिहार में मुख्यमंत्री पद के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवार एवं राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने रविवार को दावा किया कि विधानसभा चुनाव के बाद विपक्षी गठबंधन राज्य में अगली सरकार बनाएगा तथा चुनाव परिणाम आने के चार दिन बाद शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। तेजस्वी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘14 नवम्बर को बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे और 18 नवम्बर को (इंडिया गठबंधन सरकार का) शपथ ग्रहण होगा।’ 

अनंत सिंह पर भी बोले तेजस्वी यादव

उन्होंने यह टिप्पणी पूर्व विधायक अनंत सिंह की गिरफ्तारी को लेकर की। अनंत सिंह, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवार हैं और उनपर जन सुराज समर्थक दुलार चंद यादव की हत्या के मामले में कार्रवाई हुई है। 

महागठबंधन की सरकार बनेगी सब बदल जाएगा

तेजस्वी ने कहा, ‘इतनी गंभीर घटना हुई थी, इसलिए यह होना ही था। आज प्रधानमंत्री बिहार आ रहे हैं। उन्हें यह देखना चाहिए कि राज्य में शायद ही कोई दिन ऐसा बीतता हो जब कोई जघन्य अपराध न होता हो, लेकिन जैसे ही महागठबंधन की सरकार बनेगी, यह सब बदल जाएगा।’ 

18 नवंबरको होगा शपथ ग्रहण समारोह

उन्होंने कहा, ‘14 नवम्बर को परिणाम आएंगे और 18 नवम्बर को शपथ ग्रहण होगा। 26 नवम्बर से पहले हम यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी अपराधी, चाहे वे किसी भी जाति या धर्म के हों, जेल में हों और उनके खिलाफ सबसे कड़ी कार्रवाई की जाए।’

रूडी के बयान पर तेज्सवी ने साधा निशाना

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने तेजस्वी के इस बयान पर व्यंग्य करते हुए कहा, ‘तो उन्होंने ऐसी घोषणा कर दी है, लेकिन मुझे जानकारी मिली है कि वे विदेश यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बना रहे हैं, क्योंकि उन्हें पता चल गया है कि बिहार की जनता अब भी नीतीश कुमार पर भरोसा करती है। अगर ऐसा है, तो उन्हें अपनी यात्रा की योजना पहले बना लेनी चाहिए और आराम करना चाहिए।’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version