सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS
सांकेतिक फोटो

जब भी छुट्टी की आती है तो बच्चे हों या बड़े, सभी के मन में लड्डू फूटता ही है। स्पेशली स्कूलों की छुट्टी को लेकर बच्चों के अंदर एक अलग ही उत्सुकता होती है, जो किसी से कंपेयर नहीं की जा सकती है। बीता अक्तूबर का महीना बच्चों के लिए दिवाली, छठ पूजी खूब छुट्टियां लेकर आया था। अब नवंबर का महीना शुरू हो गया है। इस माह पिछले के मुकाबले थोड़ी कम छुट्टियां हैं। अब सवाल आता है कि कल यानी 5 नवंबर को स्कूल कहां-कहां बंद रहेंगे? आइए इस खबर के जरिए इससे अवगत होते हैं।

कहां-कहां रहेगा अवकाश

सबसे पहले बता दें कि कल यानी 5 नवंबर को रु नानक जयंती है। यह दिन सिख धर्म के संस्थापक और दस सिख गुरुओं में से प्रथम, गुरु नानक देव जी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। सिख कैलेंडर के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक, गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य में, 5 नवंबर, 2025 को कई भारतीय राज्यों के स्कूल और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 5 नवंबर को स्कूल बंद रहेंगे। सिख धर्म का आध्यात्मिक केंद्र होने के नाते, पंजाब इस दिन को विशेष श्रद्धा के साथ मनाता है। इसी प्रकार हरियाणा में भी स्कूलों में अवकाश रहेगा। उत्तर प्रदेश के भी कई क्षेत्रों में स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि, अलग-अलग राज्यों में छुट्टियों का पालन काफी अलग-अलग होता है।

इस वर्ष गुरु नानक देव जी की 556वीं जयंती मनाई जाएगी

सिख धर्म के पहले गुरु, गुरु नानक देव जी की जयंती कार्तिक पूर्णिमा तिथि को पड़ती है। बता दें कि इस वर्ष गुरु नानक देव जी की 556वीं जयंती मनाई जाएगी। यह दिन सिख समुदाय के लिए सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। ऐसे में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में बसे सिख इस पर्व को पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाते हैं।

ये भी पढ़ें- School Holidays November 2025: नवंबर में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल? झट से देख लें पूरी लिस्ट

Latest Education News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version