जेडीयू के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह- India TV Hindi
Image Source : REPORTER
जेडीयू के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह

जहानाबादः बिहार के जहानाबाद में एनडीए प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के समर्थन में रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने विपक्ष ने जमकर निशाना साधा। सभा के दौरान उन्होंने मोकामा विधानसभा सीट को लेकर बड़ा बयान दिया और दावा किया कि मोकामा के लोकप्रिय नेता अनंत सिंह इस बार अब तक के सभी चुनावों से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज करेंगे। 

ललन सिंह ने कहा कि अनंत सिंह अब तक जितने वोटों से जीतते आए हैं। इस बार उससे कहीं ज्यादा वोटों से जनता उन्हें विजयी बनाएगी। पंडारक की घटना का असर इतना व्यापक है कि पूरा मोकामा घर-घर, गली-गली और यहां तक कि बच्चा-बच्चा अनंतमय हो गया है। 

वायरल वीडियो पर भी दी सफाई

सभा में मंत्री ने हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो पर सफाई दी जिसमें उन पर दलितों को वोट देने से रोकने का आरोप लगाया गया था। उन्होंने कहा कि वीडियो आधा है और मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। ललन सिंह ने स्पष्ट किया मैंने कहा था कि राजद के एक दबंग नेता हैं जो गरीबो के वोट देने से रोकता है। इसलिए लोगों को अपील किया था कि वैसे लोग को घर से बाहर नहीं निकलने दें। अगर वह हाथ पैर जोड़ते हैं तो उन्हें वोट करा कर घर वापस आराम करने दें। लेकिन बीच का हिस्सा निकालकर गलत तरीके से ट्वीट किया गया। 

ललन सिंह ने इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कभी संविधान की किताब लेकर घूमते हैं और अब घुसपैठियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चोर मचाए शोर वाली कहावत राहुल गांधी पर सटीक बैठती है। जो वोट चोरी में पकड़े जा रहे हैं, वे अब चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं। 

कांग्रेस और आरजेडी पर साधा निशाना

सभा में ललन सिंह ने जहानाबाद से महागठबंधन प्रत्याशी राहुल शर्मा और उनके पिता पूर्व सांसद जगदीश शर्मा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों ने उनसे झूठ बोला और बाद में लालू यादव की पार्टी में राजद का लालटेन थम लिया। ललन सिंह यहीं नही रुके उन्होंने अपने संबोधन में लालू-राबड़ी शासनकाल को याद करते हुए कहा कि उस दौर में शाम होते ही लोग घरों से बाहर निकलने से डरते थे कि कहीं राजद के लुच्चे-लफंगे क्या कर दें। 2005 में नीतीश कुमार की सरकार बनी, तब जाकर बिहार में कानून व्यवस्था स्थापित हुई।

उन्होंने कहा कि आज बिहार विकास के मार्ग पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है, हर जगह शांति और सद्भाव का माहौल है। उन्होंने अंत में जहानाबाद की जनता से अपील की कि वे एनडीए प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को भारी मतों से विजयी बनाएं। 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version