Guru Nanak Birthday Wishes in Hindi- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK
Guru Nanak Birthday Wishes in Hindi

Guru Nanak Birthday Wishes in Hindi: हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुरु नानक जयंती (Guru Nanak Jayanti 2025) मनाई जाती है। इसे गुरुपर्व या प्रकाश पर्व के नाम से भी जाना जाता है। गुरु नानक जयंती सिख धर्म के संस्थापक और पहले सिख गुरु, गुरु नानक देव जी के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। इस साल गुरु नानक जयंती 5 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस दिन सिख समुदाय में विशेष आयोजन करते हैं। सुबह-सुबह गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी लेकर शहर में शोभायात्रा निकाली जाती है, जिसमें संगतें शबद-कीर्तन करती हैं। गुरुद्वारों में गुरु ग्रंथ साहिब का निरंतर 48 घंटे का पाठ किया जाता है। इसके साथ ही लंगर का भी आयोजन किया जाता है। इस खास मौके पर लोग अपने करीबियों को शुभकामनाएं भी भेजते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को प्रकाश पर्व की बधाई देना चाहते हैं तो यहां से विशेज, कोट्स भेज सकते हैं।

Guru Nanak Jayanti Ki Hardik Shubhkamnaye in Hindi

वाहेगुरु का आशीष सदा

मिले ऐसी कामना है हमारी

आपको गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं

आपके सारे सपने पूरे हों

आपको सुखद जीवन मिले

गुरु नानक जी की हमेशा कृपा बनी रहे

गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं

इस जग में माया है भरपूर

छूट जाए इससे मोह मेरा

वाहे गुरु कर दो ऐसी मेहर

गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं

खुशियां और आपका जन्म-जन्म का साथ हो

हर किसी की जुबान पर हंसी की बात हो

जीवन में कभी कोई मुसीबत आए भी

तो आपके सर पर सदा गुरु नानक देव का हाथ हो

गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं

सतगुरु सब दे काज संवारे

आप सब को प्रथम सिख गुरु

नानक देव जी के जन्म दिवस की शुभकामनाएं

सच्ची कमाई वह है जो मेहनत से की जाए

दूसरों की सहायता करो और हमेशा नाम सिमरन करते रहो,

यही जीवन का सार है, यही गुरु का संदेश

आपको गुरु नानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

सतनाम श्री वाहे गुरु, सब पर सदा अपनी मेहर बनाए रखना

आपको और आपके परिवार को गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं

गुरुओं की शिक्षाएं आपको

धार्मिकता और निस्वार्थ सेवा के मार्ग पर मार्गदर्शन करें

गुरु नानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

 

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version