zohran mamdani New York mayor- India TV Hindi
Image Source : AP
जोहरान ममदानी बने न्यूयॉर्क के मेयर।

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में मेयर चुनाव का परिणाम सामने आ गया है। भारतीय मूल के उम्मीदवार जोहरान ममदानी ने ये चुनाव जीत लिया है। आपको बता दें कि ममदानी शुरू से ही न्यूयॉर्क शहर में मेयर चुनाव की रेस में सबसे आगे चल रहे थे। इस जीत के साथ ही जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क शहर के सबसे युवा, पहले मुस्लिम और दक्षिण एशियाई मेयर बन गए हैं। उनकी जीत को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

किससे था जोहरान का मुकाबला?

जोहरान ममदानी 34 साल के हैं। उनका जन्म अफ्रीकी देश युगांडा में हुआ है और न्यूयॉर्क शहर में पले-बढ़े हैं। वह न्यूयॉर्क राज्य असेंबली के सदस्य और डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट हैं। ममदानी का मुकाबला निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे न्यूयॉर्क के पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार कर्टिस स्लिवा से हुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क जैसे दिग्गजों ने इस चुनाव में न्यूयॉर्क के पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो का समर्थन किया था।

जोहरान ममदानी का भारत से कनेक्शन

जोहरान ममदानी का जन्म युगांडा में हुआ था। हालांकि, उनकी जड़ें सीधे भारत से हैं। उनकी मां मीरा नायर हिंदू हैं ओडिशा के राउरकेला से रहने वाली हैं। वह फिल्म निर्माता भी हैं। वहीं, जोहरान के पिता महमूद ममदानी भारतीय मूल के युगांडा के स्कॉलर हैं।

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version