Sulakshana Pandit- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM@GOLDEN_ERA_DIVAS
सुलक्षणा पंडित

बॉलीवुड सिंगर सुलक्षणा पंडित का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है। लंबे समय से बीमार चल रहीं सुलक्षणा नानावती अस्पताल में भर्ती थीं और इलाज चल करा रही थीं। यहां उन्होंने अंतिम सांस ली है। सुलक्षणा पंडित का जन्म 1954 में मुंबई के एक संगीत घराने में हुआ था। सुलक्षणा के चाचा जसराज एक महान शास्त्रीय सिंगर थे। सुलक्षणा की तीन बहनें और तीन भाई थे। बचपन से ही फिल्मी दुनिया में दिलचस्पी रखने वाली सुलक्षणा एक बेहतरीन सिंगर के साथ ही एक्ट्रेस भी थीं और कई फिल्मों में काम भी किया है। महज 9 साल की उम्र से ही सुलक्षणा ने गाना शुरू कर दिया था और 1967 में रिलीज हुई एक फिल्म में गाना भी गाया था। साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म संकल्प के गाने ‘तू ही सागर है तू ही किनारा’ के लिए उन्हें फिल्म फेयर अवॉर्ड से भी सम्मनित किया गया था। 

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version