Australia Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : PTI
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला क्वींसलैंड के कैरारा ओवल स्टेडियम में 6 नवंबर को खेला जाएगा। दोनों टीमों की नजरें इस सीरीज में अगले साल की शुरुआत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों पर है। इसी को लेकर ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड का हिस्सा दाएं हाथ के बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट की बड़ी टेंशन सामने आई है, जिसमें उन्होंने इस बात को स्वीकार किया है कि एशियाई हालात में होने वाले अगले टी20 वर्ल्ड कप में स्पिन गेंदबाजों से निपटना एक बड़ी चुनौती रहेगी, जिसके लिए खुद को तैयार करना काफी अहम रहने वाला है।

मुझे खुद को स्पिन के लिए तैयार करना जरूरी

मैथ्यू शॉर्ट ने भारतीय टीम के खिलाफ होने वाले चौथे टी20 मैच से एक दिन पहले दिए अपने बयान में कहा कि अगला टी20 वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाना है, जहां पर स्पिनर्स की टूर्नामेंट के दौरान भूमिका काफी अहम देखने को मिलेगी। ऐसे में मुझे इस मामले में सुधार करने की जरूरत है, जिसमें इसके अलग-अलग तरीके होते हैं। इसे देखते हुए मैं जितना ज्यादा स्पिन गेंदबाजों का सामना करूंगा उतना मेरे लिए अच्छी बात होगी। मुझे अभी इसमें थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। हमारी टीम में ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड और मार्कस स्टोइनिस के रूप में पावर हिटर मौजूद जिनको स्पिनर्स के खिलाफ बड़े शॉट खेलना पसंद है और इन सभी को भारत में खेलने का अनुभव भी हासिल है। ऐसे में मुझे यदि वर्ल्ड कप टीम में जगह बनानी है तो उसके लिए मुझे लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

अभी तक सिर्फ 26 रन ही बनाने में हुए कामयाब

भारतीय टीम के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में मैथ्यू शॉर्ट के प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो शुरुआती तीन टी20 मैचों में उन्हें 2 बार बल्लेबाजी करने का मौका मिला, जिसमें वह कुल 26 रन ही बनाने में कामयाब हो सके। इसमें मेलबर्न में खेले गए सीरीज के दूसरे टी20 मैच में शॉर्ट अपनी पहली पारी ही गेंद पर जसप्रीत बुमराह के खिलाफ बोल्ड हो गए थे। वहीं होबार्ट में हुए तीसरे टी20 मैच में शॉर्ट ने 15 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 26 रनों की पारी खेली थी। ऐसे में उनके लिए इस सीरीज के बाकी बचे 2 टी20 मैच काफी अहम रहने वाले हैं।

ये भी पढ़ें

बीसीसीआई ने किया इंडिया ए के स्क्वाड का ऐलान, इस खिलाड़ी को मिली टीम की कमान

‘इसके लिए वह पिछले 4-5 साल से मेहनत कर रहे हैं’- अभिषेक शर्मा की तारीफ में युवराज का बड़ा बयान

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version