Tuesday Remedies - India TV Hindi
Image Source : FREEPIK
मंगलवार उपाय

मंगलवार 11 नवंबर के दिन को ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद शुभ माना जा रहा है। इस दिन सुबह के समय शुभ योग रहेगा वहीं शाम 6 बजकर 17 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। पुष्य नक्षत्र को बेहद शुभ माना जाता है। इस नक्षत्र का स्वामी ग्रह शनि है। शुभ योग और पुष्य नक्षत्र में कुछ उपाय करने से आपको शुभ फलों की प्राप्त हो सकती है और साथ ही शनि देव भी आप पर कृपा बरसाते हैं, आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में। 

मंगलवार, पुष्य नक्षत्र और शुभ योग में करें ये उपाय

  • अगर आपके बिजनेस का फ्लो धीमी गति से चल रहा है तो उस फ्लो को फिर से बढ़ाने के लिये मंगलवार 11 नवंबर के दिन पुष्य नक्षत्र के दौरान पीपल का एक पत्ता लेकर आएं। अब उस पत्ते पर बींचो-बीचकाले स्कैच पेन से एक बिन्दु बनाएं और उस बिन्दु को 5 मिनट तक लगातार देखते रहें। इसके बाद उस पत्ते को पीपल के पेड़ के नीचे रख आयें और वहीं बैठकर शनि के इस मंत्र का जाप करें- ‘ऊँ श्रीं ह्रीं शं शनैश्चराय नमः।’ ऐसा करने से आपके बिजनेस का फ्लो फिर से बढ़ने लगेगा।
  • अगर आप किसी कोर्ट-केस में उलझे हुए हैं और उससे जल्द ही बाहर निकलना चाहते हैं तो आज के दिन आपको शनिदेव के मंत्र का जाप करना चाहिए। शनिदेव का मंत्र इस प्रकार है- ‘ऊँ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:।’ शनिदेव के इस मंत्र का जाप करने से आपको कोर्ट-केस की उलझनों से जल्द ही मुक्ति मिलेगी।
  • अगर आप नौकरी कर रहे हैं और बहुत दिनों से आपकी आमदनी नहीं बढ़ पा रही है तो अपनी आमदनी में बढ़ोतरी के लिये आज के दिन आपको एक काला कोयला लेना चाहिए और उसे बहते जल में प्रवाहित करना चाहिए। साथ ही इस मंत्र का जाप करना चाहिए-‘शं शनैश्चराय नमः।’आज के दिन बहते जल में काला कोयला प्रवाहित करने से और शनि के इस मंत्र का जाप करने सेआपकी आमदनी में जल्द ही बढ़ोतरी होगी।
  • अगर आप जीवन के हर क्षेत्र में सफलता पाना चाहते हैं तो आज के दिन आपको सुबह स्नान आदि के बाद पीपल के वृक्ष के पास जाना चाहिए और दोनों हाथ जोड़कर वृक्ष को प्रणाम करना चाहिए। साथ ही पीपल की जड़ में पानी डालना चाहिए और शनि के मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र है-‘शं ह्रीं शं शनैश्चराय नमः।’ आज के दिन ये उपाय करने से जीवन के हर क्षेत्र में आपको सफलता ही सफलता मिलेगी।
  • अगर आप अपनी संतान को उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजना चाहते हैं, लेकिन आपको किसी न किसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो इस परेशानी से बाहर निकलने के लिये आज के दिन आपको शनि के मंत्र का11 बार जाप करना चाहिए। शनिदेव का मंत्र इस प्रकार है- ‘ऊँ श्रीं ह्रीं शं शनैश्चराय नमः।’ आज के दिन ऐसा करने से आपको अपनी संतान को विदेश भेजने में जो भी परेशानी आ रही है उनसे आपको जल्द ही छुटकारा मिलेगा।
  • अगर आपको उन्नति के मार्ग में आये दिन मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है तो आज के दिन आपको सुबह स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर एक कच्चे सूत के धागे का गोला लेना चाहिए। इसके बाद पीपल के पेड़ के पास जाना चाहिए और उसके तने पर सात बार वो कच्चा सूत लपेटना चाहिए। फिर दोनों हाथ जोड़कर शनिदेव का ध्यान करते हुए मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र है- ‘ऊँ ऐं श्रीं ह्रीं शनैश्चराय नमः।’ आज के दिन ऐसा करने से आपको अपने उन्नति के मार्ग में आये दिन मुसीबतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
  • अगर लाख परिश्रम के बाद भी आपको अपने कार्यों में सफलता नहीं मिल पा रही है तो आज के दिन सुबह स्नान आदि के बाद पीपल के पेड़ के पास जायें और पीपल के तने को छूकर आशीर्वाद लें। उसके बाद पीपल के पास से थोड़ी मिट्टी लेकर घर आ जायें। बाद मेंउस मिट्टी को एक काले रंग पास रख लें और शनिदेव के इस मंत्र का जाप करें- ‘ऊँ ऐं शं ह्रीं शनैश्चराय नमः।’इस मंत्र का आपको 5 बार जाप करना है। आज के दिन ऐसा करने से आपको अपनी मेहनत का उचित फल जरूर मिलेगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

Vahan Durghatna Nashak Yantra: वाहन दुर्घटना नाशक यंत्र क्या है? हादसों से बचने के लिए कब और कैसे रखें इसे अपनी गाड़ी में

माथे की बनावट कहती है कैसा है आपका व्यक्तित्व, ऐसे खुलते हैं किस्मत के राज? जानिए कौन सा शेप बताता है क्या सोचते हैं आप





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version