Dharmendra- India TV Hindi
Image Source : AAPKADHARAM/INSTAGRAM
स्टाफ के बीच धर्मेंद्र।

धर्मेंद्र के निधन की अफवाह ने पूरे फिल्म उद्योग को झकझोर कर रख दिया। यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई, लेकिन कुछ ही समय बाद अभिनेता की बेटी ईशा देओल और पत्नी हेमा मालिनी ने इन खबरों को पूरी तरह गलत बताते हुए कहा कि धर्मेंद्र की हालत स्थिर है और वे धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं। इस दौरान हेमा मालिनी ने नाराजगी जाहिर की और झूठी खबरें फैलाने वालों को फटकार लगाई, साथ ही ऐसी अफवाहों को ‘शर्मनाक’ बताया। इसी बीच धर्मेंद्र का अस्पताल में भर्ती होने से पहले का एक पुराना इंस्टाग्राम वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं।

धर्मेंद्र का वीडियो हुआ वायरल

धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वे अक्सर अपने प्रशंसकों के साथ पुरानी यादें, तस्वीरें और प्रेरणादायक संदेश साझा करते हैं। हाल ही में 2 अक्टूबर को दशहरे के मौके पर उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वे कार में बैठे हुए अपने फैंस से घिरे नजर आते हैं और सभी को दशहरे की शुभकामनाएं देते हैं। इस वीडियो में आप उन्हें गोल्फ कार्ट की ड्राइविंग सीट पर देख सकते हैं। उनके आस पास स्टाफ नजर आ रहा है। हमेशा की तरह धर्मेंद्र उत्साहित हैं। वीडियो देखकर जाहिर हो रहा है कि वो फिट हैं। वीडियो में फैंस के लिए खास संदेश भी देते हैं।

यहां देखें वीडियो

फैन्स को दीं शुभकामनाएं

वीडियो में धर्मेंद्र कहते हैं, ‘सभी भाइयों, बहनों और बच्चों को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान आपको लंबी उम्र, अच्छा स्वास्थ्य और खुशियां दें। हमेशा अच्छे कर्म करते रहें, समृद्धि अपने आप आपके पास आएगी।’ अब जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है, प्रशंसक उनके लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं। साथ ही, लोग दूसरों से झूठी खबरें न फैलाने की अपील भी कर रहे हैं। इसके अलावा भी एक्टर कई पोस्ट साझा करते रहे हैं। वो कभी जिम में पसीने बताते दिखते थे तो कभी स्विमिंग करते नजर आते थे।

अस्पताल में चल रहा इलाज

इस वीडियो में धर्मेंद्र पूरी तरह स्वस्थ और प्रसन्न दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, कुछ समय बाद उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार की सुबह उनका पूरा परिवार अस्पताल पहुंचा, जबकि इंडस्ट्री के तमाम सितारे और उनके चाहने वाले उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। सलमान खान और शहारुख खान भी बीते दिन सोमवार को उनसे मिलने पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें: धर्मेंद्र की दोनों बहुएं हैं हीरोइनों सी हसीन, एक चलाती है 300 करोड़ का साम्राज्य, दूसरी है शाही परिवार की बेटी

Dharmendra Health Update: कैसी है 89 साल के धर्मेंद्र की हालत, हेमा मालिनी के बाद दोनों बेटे भी पहुंचे अस्पताल

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version