बिहार विधानसभा चुनाव, एग्जिट पोल के आंकड़े
बिहार चुनाव का आज फ़ाइनल शो हो गया है और अभी-अभी बिहार चुनाव के दूसरे राउंड की 122 सीटों पर हुई वोटिंग का टाइम ख़त्म हो गया है। हालांकि दूसरे चरण के लिए हुए चुनाव के आंकड़े चुनाव आयोग देर रात तक जारी कर सकता है। बिहार चुनाव के दूसरे राउंड में भी बंपर वोटिंग हुई है। पहले राउंड में 121 सीटों पर 65% से ज्यादा वोट पड़े थे जो एक रिकॉर्ड था और आज भी दूसरे चरण की वोटिंग में बिहार में वो रिकॉर्ड भी टूटता हुआ दिखा है क्योंकि, 5 बजे तक 67% से ज्यादा वोटिंग रिकॉर्ड हो चुकी है। बिहार में हुई वोटिंग के ये आंकड़े बिहार में लैंडस्लाइड वोटिंग का इशारा करते हैं और ऐसे में अब सवाल है कि ये लैंडस्लाइड वोटिंग किस गठबंधन को लैंडस्लाइड जीत दिलाएगी? क्या आज की वोटिंग नीतीश को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बनाए रखने के लिए है या आज की वोटिंग तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए है?
इसके साथ ही ये भी बड़ा सवाल है कि बिहार के सीएम नीतीश की अपनी पार्टी जदयू कितनी सीटें जीतेगी और एनडीए गठबंधन में पीएम मोदी की पार्टी भाजपा को कितनी सीटें मिलेगी? वैसे तो NDA ने 160 प्लस का टारगेट रखा है, वो पूरा होगा कि नहीं? उम्मीद तो तेजस्वी यादव को भी बहुत है कि महागठबंधन को जीत मिलेगी और वो सीएम बनेंगे। वैसे चुनाव का रिजल्ट तो 14 नवंबर को आएगा लेकिन आज इंडिया टीवी-MATRIZE EXIT पोल का डेटा सामने आ गया है जो काफी चौंकाने वाला है।

बिहार एग्जिट पोल में विधानसभा की 243 सीटों पर किसे कितनी सीटें
- NDA 147-167
- महागठबंधन 70-90
- अन्य 02-08
बिहार – 243 सीटों का प्रतिशत
- NDA 48.4 %
- महागठबंधन 36.8 %
- अन्य 14.8 %
किस पार्टी को कितने नंबर मिल रहे
एनडीए को कितनी सीटें
- JDU 67-75
- BJP 67-73
- LJPR 7-9
- HAM 4-5
- RLM 1-2
महागठबंधन को कितनी सीटें