rahul gandhi- India TV Hindi
Image Source : PTI
राहुल गांधी

आज बिहार इलेक्शन का फाइनल शो हो गया। बिहार चुनाव के दूसरे राउंड में भी बंपर वोटिंग हुई है। इसके बाद अब एग्जिट पोल के आंकड़े जारी किए जा रहे हैं। बिहार में दो फेज़ में हुई रिकॉर्ड वोटिंग क्या इशारा करती है, क्या बिहार में तेजस्वी के रोजगार वाले फॉर्मूले को जनता का सपोर्ट मिला है या फिर लालू-राबड़ी सरकार का जंगलराज वाला टैग इस बार भी महागठबंधन पर भारी पड़ा है? कौन सा गठबंधन सत्ता की रेस जीतता है और किसे मिलती है हार…इसका फाइनल नतीजा तो 14 नवंबर को आएगा लेकिन बिहार की जनता के मन में क्या है इसका संकेत EXIT POLL के अनुमान दे रहे हैं।

इंडिया टीवी-MATRIZE के EXIT POLL में NDA को बिहार में लैंडस्लाइड विक्ट्री मिलती हुई दिख रही है। बिहार की कुल 243 सीटों में NDA को 147-167 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है यानि बिहार में एक बार फिर जबरदस्त मेजॉरिटी के साथ NDA की सरकार बनती दिख रही है। महागठबंधन की बात करें तो वो 70 से 90 सीटों के बीच सिमटता हुआ दिख रहा है जबकि अन्य के हिस्से में 2 से 8 सीटें जाने का अनुमान लगाया गया है।

बिहार में कांग्रेस को कितने सीटें मिल सकती हैं? इसका अनुमान आज के एग्जिट पोल में लगाया गया है। कांग्रेस ने बिहार में 25 सीटों पर चुनाव लड़ा है। इंडिया टीवी-MATRIZE के एग्जिट पोल की मानें तो बिहार में कांग्रेस को 10 से 12 सीटें मिलने का अनुमान है। 

किस पार्टी को कितनी सीटें?

बिहार- 243 सीटे

  • JDU 67-75
  • BJP 67-73
  • LJPR 7-9
  • HAM 4-5
  • RLM 1-2
  • RJD 53-58
  • CONG 10-12
  • VIP 1-4
  • CPIML 5-8
  • CPI/CPIM 4-6 
  • जनसुराज  0-2
  • AIMIM 2-3
  • अन्य 0-5

EXIT POLL के अनुमान के मुताबिक इस बार बीजेपी-JDU का स्ट्राइक रेट 60 परसेंट से ज्यादा है। JDU 67 से 75 सीटों के साथ सबसे ज्यादा सीटें जीतती हुई दिख रही है। बीजेपी ज्यादा पीछे नहीं है, उसे 67 से 73 सीटें मिल सकती हैं। चिराग पासवान की पार्टी को 7 से 9 सीटें मिलने का अनुमान है। EXIT POLL के मुताबिक जीतन राम मांझी की पार्टी को 4 से 5 सीटें मिल सकती हैं जबकि RLM को 1 से 2 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। महागठबंधन की बात करें तो राष्ट्रीय जनता दल के खाते में 53 से 58 सीटें आती दिख रही हैं।

VIP को 1 से 4, CPIML को 5 से 8, CPI-CPIM को 4-6 सीटें मिल सकती हैं। इस चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज की थी लेकिन अपने पहले चुनाव में जनसुराज कोई बड़ा impact छोड़ती हुई नहीं दिख रही। जनसुराज को 1 से 2 सीटें ही मिलती दिख रही है। ओवैसी की पार्टी इस बार  2 से 3 सीटें जीत सकती है जबकि अन्य के खाते शून्य से 5 सीटें आ सकती हैं।

यह भी पढ़ें-

बिहार चुनाव पर Exit Polls के अनुमान से डिप्टी CM सम्राट चौधरी गदगद, NDA की सीटों पर कही बड़ी बात

Bihar Election Exit Poll: एग्जिट पोल में प्रशांत किशोर को तगड़ा झटका, जन सुराज को इतनी सीटें मिलने का अनुमान





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version