दिल्ली ब्लास्ट केस- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO (REPORTER)
दिल्ली ब्लास्ट केस

दिल्ली के लालकिले के पास हुए बम धमाके के बाद जिस कार में धमाका हुआ उसमें कार को चलाने वाले आतंकी डॉक्टर मोहम्मद उमर नबी का एक पैर का पंजा और इंजन के पुर्जों में चिपके मांस के टुकड़े ही मिले हैं। शरीर का बाकी हिस्सा विस्फोट में उड़ गया। पैर का पंजा आगे के टायर की व्हील के नीचे मिला था। इससे पता चलता है धमाका कितना जबरदस्त था। शरीर के बिखरे अंग पंजे और इंजन के पुर्जों से चिपके मिले मांस के टुकड़ों की डीएनए जांच से पता लगा कि कार में हुए धमाके में मरने वाला उमर नबी ही था।

आतंकी उमर के उड़ गए थे चीथड़े

पुलिस को उमर के शरीर के इन छोटे छोटे हिस्सों के अलावा मौके से कोई अंग नहीं मिला है। माना जा रहा है कि धमाके के बाद शरीर के अंग कुछ दूर जाकर गिरे होंगे जिन्हें पंछी जानवर खा गए होंगे।  एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार में हुआ धमाका इतना जबरदस्त था कि कार पूरी तरह खत्म हो गई थी और कार के कुछ पुर्जे इधर उधर बिखरे पड़े थे। कार की स्टीयरिंग जैन मंदिर के सामने मिली थी। धमाके से लाल किला चौकी की दीवार भी बुरी तरह छतिग्रस्त हो गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उमर के शरीर के बाकी अंग बचे नहीं हैं और बचे हैं तो वह मिल नहीं रहे हैं। अंगों की तलाश की जा रही है। 

कार में ही रखा था विस्फोटक

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, सीसीटीवी फुटेज में कार की पिछली सीट पर एक बड़ा बैग रखा हुआ देखा जा सकता है, जिसके बारे में माना जा रहा है कि उसमें ही विस्फोटक रखा हुआ था। विस्फोटक सफेद रंग के कट्टे में रखा हुआ था और विस्फोटक वाले बैग को कार के पीछे की सीट पर रखे होने की बात कही जा रही है।

उमर नबी  नौ नवंबर की रात से 10 नवंबर की सुबह तक लगातार भागता रहा। इसके बाद वह फिरोजपुर की ओर चला गया। यहां एक घंटे गायब रहा फिर वापस लौटा। ये दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे से वापस फरीदाबाद आ रहा था। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर इसने हलीलपुर टोल के पास कार साइड में लगाई और कार में 3:15 घंटे सोया था। इसके बाद ये नूंह की तरफ से दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे से फरीदाबाद की ओर उतरा था।

 

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version