नाक से खून आया, ब्लड प्रेशर हुआ हाई, इस राज्य के मुख्यमंत्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया


sikkim Prem Singh Tamang hospital- India TV Hindi
Image Source : X (@PSTAMANGGOLAY)
प्रेम सिंह तमांग अस्पताल में भर्ती।

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रेम सिंह तमांग को गुरुवार को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, उन्हें नाक से खून आने और ब्लड प्रेशर हाई होने की शिकायत हुई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। सीएम प्रेम सिंह तमांग के बेटे ने उनके हेल्थ पर अपडेट दिया है।

कैसे बिगड़ गई तबीयत?

जानकारी के मुताबिक, प्रेम सिंह तमांग के बेटे और विधायक आदित्य ने जानकारी दी है कि सीएम रंगपो ग्राउंड में एक कार्यक्रम में भाग ले रहे थे। इसी दौरान उन्हें नाक से खून आने और ब्लड प्रेशर हाई होने की शिकायत हुई थी। इसके बाद उन्हें कार्यक्रम स्थल से इलाज के लिए राजधानी गंगटोक के एक अस्पताल में ले जाया गया।

अब कैसी है सीएम तमांग की तबीयत?

प्रेम सिंह तमांग की तबीयत को लेकर उनके बेटे आदित्य ने कहा- “उनकी हालत में सुधार हो रहा है। हालांकि उन्हें नाक से खून आने की समस्या पहले भी रही है, लेकिन संभावित खतरों को देखते हुए एहतियात के तौर पर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य अब स्थिर है और शुक्रवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री को रात भर निगरानी में रखा जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आगे कोई जटिलता न हो।” (इनपुट: भाषा)

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *