IND vs SA: कोलकाता टेस्ट में कैसा रहेगा पांचों दिन का मौसम का हाल, क्या बारिश डालेगी खलल; जानें वेदर रिपोर्ट


IND vs SA Kolkata Test Weather Report- India TV Hindi
Image Source : PTI
भारत बनाम साउथ अफ्रीका, कोलकाता टेस्ट वेदर रिपोर्ट

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 14 नवंबर से होगा, जिसमें दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चौथे संस्करण के नजरिए से दोनों टीमों के लिए ये सीरीज काफी अहम है। भारतीय टीम की नजरें घर पर साल 2025 की अपनी आखिरी टेस्ट सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करने पर रहने वाली हैं, जिसमें कप्तान शुभमन गिल पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी रहेगी। वहीं साउथ अफ्रीका टीम जो पाकिस्तान का दौरा खत्म कर भारत आई है उसके लिए भी ये सीरीज काफी अहम है। ऐसे में कोलकाता टेस्ट में पांचों दिन के खेल में जिस तरह का मौसम रहने वाला है, इसको लेकर भी सभी की नजरें हैं।

पांचों दिन के खेल में बारिश की कोई उम्मीद नहीं

कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जाने वाले भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में पांचों दिन के मौसम को लेकर बात की जाए तो उसमें बारिश का खलल पड़ने की कोई उम्मीद नहीं है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार पांचों दिन के खेल के दौरान मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा जो फैंस के लिए काफी अच्छी बात है। सुबह के पहले सेशन के दौरान थोड़ी धुंध देखने को मिल सकती है, लेकिन दिन का खेल आगे बढ़ने के साथ ये भी साफ हो जाएगा। वहीं तापमान को लेकर बात की जाए तो वह सुबह के खेल में 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जिसके बाद दोपहर के सेशन में ये 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है।

टीम इंडिया का कोलकाता में रहा बेहतरीन रिकॉर्ड

भारतीय टीम का कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में टेस्ट क्रिकेट में रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। टीम इंडिया ने यहां पर साल 1934 में पहला मुकाबला खेला था, जिसके बाद से अब तक कुल 42 मुकाबले खेले हैं और उसमें 13 में जहां जीत हासिल हुई है तो वहीं 9 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 20 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। वहीं पहले टेस्ट की पिच को लेकर बात की जाए तो उसको लेकर टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने अपने बयान में कहा कि ये पारंपरिक भारतीय पिच की तरह है, जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें स्पिनर्स का बोलबाला देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें

रुतुराज गायकवाड़ ने जड़ा दमदार शतक, पस्त हो गए अफ्रीकी बॉलर्स, बैटिंग का नहीं कोई जवाब

IPL 2026 के ऑक्शन का हुआ ऐलान, विदेशी धरती पर इस दिन लगेगी खिलाड़ियों पर बोली

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *