Shreya ghoshal- India TV Hindi
Image Source : SHREYAGHOSHAL/INSTAGRAM
श्रेया घोषाल।

ओडिशा के कटक के मशहूर बाली यात्रा के आखिरी दिन गुरुवार देर शाम एक बड़ा हड़कंप मच गया। बीते दिन गुरुवार को बॉलीवुड की लोकप्रिय प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल का लाइव कॉन्सर्ट रखा गया था। जैसे ही कार्यक्रम शुरू हुआ, मंच के पास हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी और हालात अचानक बिगड़ने लगे। लोगों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि मुख्य स्टेज के सामने लगी बैरिकेड्स पर जबरदस्त दबाव पड़ने लगा। हर कोई मंच के करीब जाना चाहता था, जिसकी वजह से धक्का-मुक्की बढ़ गई।

पैदा हुई भगदड़ जैसी स्थिति

भीड़ का दबाव बढ़ते-बढ़ते भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और कई लोग घबराहट में इधर-उधर भागने लगे। इसी अफरा-तफरी के बीच दो लोग बेहोश होकर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि वे घुटन, गर्मी और धक्का-मुक्की की वजह से गिर गए। जैसे ही हालात बिगड़ने लगे, मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी और पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। बेहोश हुए दोनों लोगों को तुरंत नजदीकी मेडिकल सुविधा केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज शुरू हुआ। फिलहाल, किसी बड़ी अनहोनी की सूचना नहीं है।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

स्थिति बिगड़ते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, कमिश्नर और अतिरिक्त कमिश्नर भी तुरंत स्थल पर पहुंच गए थे। उन्होंने भीड़ को नियंत्रित करने और कार्यक्रम को सुरक्षित तरीके से जारी रखने के लिए मोर्चा संभाला। अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित किया कि भीड़ धीरे-धीरे सुरक्षित तरीके से तितर-बितर हो सके और कोई और अप्रिय घटना न हो। घटना के बाद प्रशासन ने मेले में आए से अपील की है कि ऐसे बड़े आयोजनों में शांत रहें, धक्का-मुक्की न करें और सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करें, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।

शुभम कुमार की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: मिट्टी में सनी ‘तेरे नाम’ की पागल भिखारन याद है? सिर से पांव तक बदल गई है सलमान खान संग दिखी एक्ट्रेस

बाटला हाउस से 26/11 तक, आतंकी हमलों पर बनी ये फिल्में और वेब सीरीज दहला देती हैं दिल, जानें OTT पर कहां देखें

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version