
भाजपा उम्मीदवार आनंद मिश्रा और कांग्रेस उम्मीदवार मुन्ना तिवारी में कौन जीतेगा?
Bihar Election Result 2025: बिहार में दो चरणों में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई और आज उनके नतीजे घोषित होंगे। सभी सीटों पर हुई वोटिंग की गिनती हो रही है। किसी सीट पर NDA के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं तो किसी सीट पर महागठबंधन के उम्मीदवार आगे हैं। अब कौन जीतता है और कौन हारता है, यह तो कुछ देर में साफ हो ही जाएगा मगर हम इस खबर में आपको उस सीट के बारे में बताने जा रहे हैं जहां से पिछले 2 बार से कांग्रेस के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है मगर इस बार उस सीट पर भाजपा के उम्मीदवार ने डाका डाल दिया है।
यहां क्लिक करके पढ़ें चुनाव नतीजों के लाइव अपडेट्स
मुन्ना तिवारी से आगे आनंद मिश्रा
हम बक्सर सीट की बात कर रहे हैं जहां इस बार भाजपा ने आनंद मिश्रा को मैदान में उतारा तो वहीं कांग्रेस ने तीसरी बार भी मुन्ना तिवारी को मैदान में उतारा। अब आपको बता दें कि इस सीट पर मुन्ना तिवारी ने 2015 और 2020, दोनों ही विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की मगर इस बार उनके इस खेमे में भाजपा के आनंद मिश्रा ने डाका डाल दिया है। इलेक्शन कमीशन के आंकड़ों के मुताबिक 6 राउंड की गिनती हो चुकी है और अभी आनंद मिश्रा 12 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं अभी तक कांग्रेस के संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी को 12,262 वोट मिले हैं।
कैसे रहे हैं 2015 और 2020 के आंकड़ें?
आपको बता दें कि बक्सर एक GEN सीट है। यहां कांग्रेस और भाजपा मुख्य दल हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो तब कांग्रेस के संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने 3,892 वोटों के अंतर से इस सीट पर जीत हासिल की थी। उन्हें तब 36.38 % वोट शेयर के साथ 59,417 वोट मिले थे। तब उन्होंने भाजपा के परशुराम चौबे को हराया था। अब आपको 2025 के नतीजों के बारे में बताते हैं। 2015 के विधानसभा चुनाव में मुन्ना तिवारी ने 66,527 वोट मिले हासिल किए थे और भाजपा उम्मीदवार प्रदीप दूबे को 10,181 वोटों के अंतर से हराया था।
ये भी पढ़ें-
बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच बाबा बागेश्वर ने कह दी अपने दिल की बात, जानें क्या बोले