
कौन होगा बिहार का सीएम
पटना: बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा इसे लेकर पटना से दिल्ली तक सियासी हलचल तेज है। इस बीच चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और कहा, हमने साथ मिलकर चुनाव लड़ा है। देश के पीएम जैसे मोदी हैं वैसे ही बिहार के सीएम नीतीश कुमार हैं। इसके बाद अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद जेडीयू नेता हर्षवर्धन सिंह ने कहा, “हमें बहुत बड़ी जीत मिली है… अब हम इस जीत का जश्न मनाएंगे और मुख्यमंत्री से आशीर्वाद लेंगे और उन्हें बधाई देंगे। सभी चुनाव सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए हैं और वे ही अगले सीएम बनेंगे…”