गांधी मैदान में नीतीश कुमार कल चौथी बार लेंगे सीएम पद की शपथ, एक बार लालू यादव का हो चुका है शपथ ग्रहण


पटना गांधी मैदान - India TV Hindi
Image Source : PTI
पटना गांधी मैदान

पटनाः एनडीए विधायक दल के नेता नीतीश कुमार गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। गांधी मैदान का बड़ा ही ऐतिहासिक महत्व है। पटना का गांधी मैदान बिहार की राजनीतिक धाराओं और ऐतिहासिक घटनाओं का प्रमुख साक्षी रहा है। स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आधुनिक बिहार की राजनीतिक संरचना तक इस मैदान ने कई निर्णायक क्षणों को जन्म लेते देखा है। राज्य की राजनीति में इसे प्रतीकात्मक और ऐतिहासिक दोनों ही रूपों में विशेष स्थान प्राप्त है।

मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोहों की दृष्टि से भी गांधी मैदान एक महत्वपूर्ण स्थल रहा है। बिहार के दो राजनेताओं नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव ने इसी मैदान में अपने-अपने कार्यकाल की शुरुआत की है। 

गांधी मैदान में आयोजित प्रमुख शपथ ग्रहण समारोह

गांधी मैदान में कुल अब तक कुल चार बार नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ है। जिनमें से तीन बार नीतीश कुमार और एक बार लालू प्रसाद ने यहां मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

गांधी मैदान में नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण 

  • वर्ष 2015
  • वर्ष 2010
  • वर्ष 2005

गांधी मैदान में लालू प्रसाद का मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण 

गांधी मैदान:स्वतंत्रता आंदोलन से आधुनिक राजनीति तक

गांधी मैदान बिहार ही नहीं, पूरे देश के राजनीतिक और सामाजिक आंदोलनों का सक्रिय केंद्र रहा है। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी के अनेक कार्यक्रमों का गवाह बना। गांधी मैदान जयप्रकाश नारायण के संपूर्ण क्रांति आंदोलन इसी मैदान से गति पकड़ता हुआ राष्ट्रीय स्वरूप में बदल गया। गांधी मैदान सत्ता परिवर्तन, राजनीतिक संदेश और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का प्रतीक है।


 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *