BB 19: भाई को देखते ही फूट फूटकर रोए अमाल मलिक, अरमान मलिक की गूंजी बिग बॉस-19 में आवाज, वीडियो देख भावुक हुए फैन्स


Amaal Mallik And Armaan Malik- India TV Hindi
Image Source : IMAGE SOURCE- INSTAGRAM@ARMAANMALIK
अमाल मलिक और अरमान मलिक

बिग बॉस-19 अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है और इन दिनों घर में लड़ाइयों का दौर थम सा गया है। इसके पीछे की वजह है फैमिली वीक और इस हफ्ते घरवालों के परिवार से लोग मिलने आ रहे हैं। अमाल मलिक के भाई और सिंगर अरमान मलिक भी बिग बॉस-19 के घर में पहुंचे हैं। यहां अरमान के पहुंचते ही अमाल की आंखों से आंसू बहने लगे। अपने भाई को घर में देख अमाल मलिक फूट-फूटकर रोए हैं। इसका एक प्रोमो सामने आया है जो आज बुधवार को एपिसोड में प्रीमियर किया जाएगा। 

भाई को देखते ही छलक पड़े आंसू

बता दें कि अमाल मलिक बिग बॉस-19 की ट्रॉफी के प्रबल दावेदारों में गिने जा रहे हैं। अमाल को वीकेंड के वॉर पर एक बार अपने पिता डब्बू मलिक से भी डांट सुननी पड़ी थी और उस समय में भी अमाल रोए थे। बाद में अमाल मलिक ने अपना गेम सुधारा। अब अमाल के भाई अरमान मलिक जो बॉलीवुड के सुपरहिट सिंगर हैं, ने घर में अपनी एंट्री ली है। भाई के आते ही बिग बॉस अमाल को फ्रीज कर देते हैं और इसके बाद गाना बजता है। जब अरमान अपने भाई अमाल को गले लगाते हैं तो अमाल के आंसू फूट पड़ते हैं। प्रोमो में इसकी झलक देख फैन्स भी काफी इमोशनल हो गए हैं। 

शहबाज को लगानी पड़ी उठक-बैठक

बता दें कि बिग बॉस-19 अपने फिनाले की तरफ बढ़ रहा है और अब इस सीजन के चंद दिन बचे हैं। इन दिनों फैमिली वीक में कंटेस्टेंट्स के घरवाले घर के अंदर पहुंचे हैं। यहां बीते रोज अशनूर के पिता जी और फरहाना भट्ट की मां का बिग बॉस ने स्वागत किया था। शहबाज ने बीते दिनों लड़ाई के बीच अशनूर के ऊपर कुछ कमेंट्स किए थे। जिसके बाद शहबाज ने अशनूर के पिता को देखते ही कान पकड़कर उठक-बैठक लगानी शुरू कर दी। इस दौरान सभी घरवाले हंसते हुए नजर आए। अशनूर के पिता ने भी शहबाज को माफ कर दिया और गले लगाया। वहीं तान्या मित्तल ने भी अशनूर के पिता से उनके बॉडी शेमिंग कमेंट को लेकर माफी मांगी है। वहीं गौरव खन्ना की पत्नी भी बिग बॉस-19 के घर में पहुंची हैं। यहां दोनों के रोमांटिक मोमेंट्स देखने को मिले हैं जिनके वीडियो वायरल हो रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- 3 विलेन और 2 हीरो, धुरंधर में दिखेगा पाकिस्तानी आतंक का घिनौना चेहरा, औरंगजेब के बाद अक्षय खन्ना बने हैं दुश्मन!

मंच पर थे PM मोदी, तभी गूंजी ऐश्वर्या राय की आवाज, जानिए ऐसा क्या कहा, बंध गया समा, बजने लगीं तालियां

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *