
नीतीश कुमार ने बता दिया एजेंडा
बिहार चुनाव में मिली जीत के बाद आज एनडीए ने अपने विधायक दल का नेता चुन लिया है। नीतीश कुमार ही बिहार के अगले सीएम होंगे और कल यानी 20 नवंबर को नीतीश पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सीएम पद की शपथ लेंगे। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है जिसमें उन्होंने नई सरकार का एजेंडा बता दिया है। नीतीश ने एक ही लाइन में कह दिया है कि अब और ज्यादा विकास करना है, पहले से ज्यादा काम करना है।
नीतीश ने आगे कहा कि केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री का बिहार को पूरा सहयोग मिल रहा है। इसके साथ ही नीतीश ने लालू की पार्टी राजद पर बिना नाम लिए निशाने साधते हुए 2005 से पहले वालों ने कोई काम किया? उन्होंने कहा कि ये सेंट्रल हॉल भी तो हम लोग का ही बनाया हुआ है। अब सब जब तय हो गया है तो बिहार का और तेजी से विकास होगा। हमें मिलकर काम करना है।