BSNL Plan- India TV Hindi
Image Source : BSNL
बीएसएनएल प्लान

BSNL Recharge Plan: सरकारी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर कंपनी (BSNL) ने अपने 107 रुपये वाले रीचार्ज वाउचर की वैलिडिटी घटा दी है और इस तरह इसके यूजर्स को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। बीएसएनएल के इस अफोर्डेबल प्रीपेड प्लान में पहले 35 दिन की वैलिडिटी मिलती थी जिसे घटाकर कंपनी ने पहले 28 दिन किया और अब कंपनी ने इसमें और कटौती करते हुए इसे 22 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान कर दिया है।

हालांकि कंपनी इस पर समान बेनेफिट्स को पेश कर रही है जो कि पहले कर रही थी लेकिन अब इसके दिन घटने से ग्राहकों को जल्दी-जल्दी इसका रिचार्ज कराना होगा। इसके अलावा बीएसएनएल ने एक और प्लान की वैलिडिटी में भी कटौती कर दी है और ये 197 रुपये वाला प्लान है। इस प्लान में पहले 54 दिन की वैलिडिटी मिलती थी जिसे घटाकर कंपनी ने 42 दिनों के लिए वैध कर दिया है।

107 रुपये वाले प्लान के बदलावों के बारे में जानें

बीएसएनएन का क्विक रिचार्ज वेबपेज ये दिखा रहा है कि 107 रुपये का रिचार्ज वाउचर अब केवल 22 दिनों की वैलिडिटी दिला रहा है। इसी प्लान के लिए पहले बीएसएनएल की तरफ से 35 दिन मिलते थे जिसके हाल ही में घटाकर 28 दिन कर दिया गया था। इसके बाद अब इसमें 22 दिनों की वैलिडिटी कर दी गई है यानी ग्राहकों के लिए लगातार प्लान की वैधता कम होती जा रही है। 35 दिनों के हिसाब से देखा जाए तो इस प्लान में 13 दिनों की कटौती की जा चुकी है।

यूजर्स को मिल रहे समान बेनेफिट्स

वैसे तो इस प्लान के मिल रहे अन्य बेनेफिट जैसे टॉकटाइम, डेटा और एसएमएस कोटा आदि समान ही हैं और इनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस 107 रुपये वाले प्लान में बीएसएनएल अनलिमिटेड डेटा मुहैया कराता है। हालांकि कस्टमर्स को 3जीबी डेटा के खपत होने ते बाद 40 एमबीपीएस की स्पीड मिलती है। इसी प्लान में 200 मिनट फ्री लोकल, एसटीडी और रोमिंग वॉइस कॉल मिलती हैं जिसमें एमटीएनएल (महागर टेलीफोन निगम लिमिटेड) शामिल हैँ।

मुफ़्त टॉकटाइम खत्म होने के बाद कस्टमर्स से लोकल वॉयस कॉल के लिए 1 रुपये प्रति मिनट, वीडियो कॉल के लिए 1.3 रुपये प्रति मिनट और एसटीडी वॉयस कॉल के लिए 2 रुपये प्रति मिनट का चार्ज लिया जाता है। बीएसएनएल लोकल एसएमएस के लिए 80 पैसे और नेशनल और इंटरनेशनल एसएमएस के लिए क्रमशः 1.20 रुपये और 6 रुपये का चार्ज लेता है। इसके अलावा डेटा शुल्क प्रति एमबी इस्तेमाल किए गए डेटा के लिए 25 पैसे निर्धारित है।

यह भी पढ़ें

75 इंच तक के स्क्रीन साइज में धूम मचाने आया Kodak MotionX QLED टीवी, सीरीज में कीमत 31,999 रुपये से स्टार्ट





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version