
कर्नाटक में फिर सियासी हलचल
कर्नाटक में एक बार फिर से सियासी उठापटक शुरू हो गया है। सूत्रों के अनुसार, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार खेमे के दस कांग्रेस विधायक दिल्ली पहुंच गए हैं, जिनकी मांग है कि शिवकुमार को अब सीएम बनाया जाए। विधायकों के दिल्ली पहुंचने के कारण कांग्रेस आलाकमान पर कर्नाटक में लंबे समय से चल रहे सत्ता-बंटवारे के फॉर्मूले को लागू करने का दबाव बढ़ गया है। कांग्रेस सरकार के आज ढाई साल पूरे होने के साथ, नेतृत्व परिवर्तन की बहस फिर से तेज़ हो गई है।
डीके शिवकुमार के करीबी माने जाने वाले ये सभी विधायक पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात के लिए गुरुवार दोपहर राजधानी के लिए रवाना हुए।
