Apple CEO Tim Cook- India TV Hindi
Image Source : APPLE
एप्पल के सीईओ टिम कुक

Apple CEO Tim Cook: हाल ही में खबरें आईं थी कि एप्पल के मौजूदा सीईओ टिम कुक जल्दी ही एप्पल के सीईओ पद से हटने वाले हैं और इसके लिए जनवरी से जून 2026 के बीच का समय बताया गया था. हालांकि अब खबर आई है कि टिम कुक एप्पल के सीईओ पद से इस समय तक नहीं हटने वाले हैं। ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन (Mark Gurman) ने जनवरी से जून 2026 के बताए गए समय को गलत और अपरिपक्व बताया है। अपने लेटेस्ट पावर ऑन न्यूजलेटर पर Mark Gurman ने कहा है कि अगर टिम कुक 2026 के मध्य से पहले अपने पद को छोड़ते हैं तो ये उनके लिए ‘शॉक’ की तरह होगा। 

कंपनी लीडरशिप में बदलाव की ओर नहीं बढ़ रही

Mark Gurman के मुताबिक इस समय कंपनी में कोई ऐसा संकेत नहीं है जो इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि कंपनी लीडरशिप में बदलाव की ओर आगे बढ़ रही है। टिम कुक इस महीने 65 साल के होने जा रहे हैं और एप्पल के प्रोडक्ट रोडमैप में काफी सक्रिय तौर पर काम कर रहे हैं, साथ ही आने वाले एआई बदलावों को लेकर भी काफी एक्टिव हैं। 

2026 के मध्य तक टिम कुक के जाने के आसार नहीं 

हालांकि Mark Gurman ने इस बात की पु्ष्टि की है कि एप्पल आगे चलकर तो टिम कुक के प्रस्थान पर विचार करेगी ही लेकिन 2026 के मध्य तक ऐसा होने के आसार नहीं हैं। टिम कुक के उत्तराधिकारी की दौड़ में एप्पल की हार्डवेयर इंजीनियरिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट John Ternus सबसे आगे हैं। पिछले कुछ समय से John Ternus के पास iPhone, Mac और Vision Pro के डेवलपमेंट के साथ कई और अहम जिम्मेदारियों को संभालने का जिम्मा है। 

खबरों के पीछे सूत्रों का हवाला नहीं दिया गया

दरअसल फाइनेंशियल टाइम्स ने ये दावा किया था कि WWDC 2026 से पहले ही एप्पल टिम कुक के सीईओ पद से हटने का ऐलान कर देगी। हालांकि Mark Gurman ने इससे असहमति जताते हुए कहा है कि ये खबर किसी सूत्र के हवाले से नहीं आई और ये किसी आंतरिक कम्यूनिकेशन रणनीति का हिस्सा नहीं थी। उन्होंने इस तरह की संभावना से भी इंकार किया कि ये खबर लोगों का रिएक्शन जानने के लिए जानबूझकर लीक की गई थी।

टिम कुक के बोर्ड अध्यक्ष बने रहने की उम्मीद 

मार्क गुरमन ने यह भी कहा कि टिम कुक के नेतृत्व में एप्पल की अपार सफलता को देखते हुए उन्होंने अपना भविष्य खुद तय करने का हक हासिल किया है। पद छोड़ने के बाद कुक के बोर्ड के अध्यक्ष बने रहने की उम्मीद है जिससे उन्हें आने वाले सालों में एप्पल की दिशा को प्रभावित करने का मौका मिलेगा। बता दें कि स्टीव जॉब्स के निधन के बाद कुक 2011 से एप्पल का नेतृत्व कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में एप्पल पहली 3 ट्रिलियन डॉलर की कंपनी बनी और एप्पल वॉच, एयरपॉड्स, एम-सीरीज मैक और विजन प्रो जैसे प्रमुख उत्पाद लॉन्च किए।

यह भी पढ़ें

Oppo Find N6 बनेगा दुनिया का पहला Snapdragon 8 Elite Gen 5 फोल्डेबल फोन, कंपनी की प्लानिंग का हुआ खुलासा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version