Marko Jansen- India TV Hindi
Image Source : PTI
मार्को येनसेन

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी की और टीम के स्कोर को 489 तक पहुंचाया। साउथ अफ्रीका के लिए पहली पारी में सेनुरन मुथुसामी और मार्को येनसेन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। मुथुसामी ने 206 गेंदों में 10 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 109 रन बनाए। मार्को येनसेन ने 91 गेंदों में 6 चौके और 7 छक्के की मदद से 93 रनों की पारी खेली। वह सिर्फ 7 रन से अपना पहला शतक चूक गए। इस पारी के दौरान वह विव रिचर्ड्स का एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रहे।

इस मामले में मार्को येनसेन ने तोड़ा विव रिचर्ड्स का रिकॉर्ड

मार्को येनसेन ने अपनी इस 93 रनों की पारी के दौरान 7 छक्के लगाए, जो भारत के खिलाफ भारत में किसी टेस्ट मैच की एक पारी में लगाए गए सबसे ज्यादा सिक्स हैं। इससे पहले वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विव रिचर्ड्स ने 1974 में दिल्ली टेस्ट में 6 छक्के लगाए थे। विव रिचर्ड्स के अलावा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन भी भारत के खिलाफ एक पारी में 6 छक्के लगा चुके हैं। उन्होंने यह कारनामा 2001 में चेन्नई टेस्ट के दौरान किया था, जब उन्होंने 203 रनों की शानदार पारी खेली थी।

भारत के खिलाफ भारत में एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स

  • मार्को येनसेन- 7 (गुवाहाटी, 2025)
  • विव रिचर्ड्स- 6 (दिल्ली, 1974)
  • मैथ्यू हेडन- 6 (चेन्नई, 2001)
  • इयान बोथम- 5 (दिल्ली, 1981)
  • इमरान खान- 5 (चेन्नई, 1987)

पहली पारी में साउथ अफ्रीका ने बनाया विशाल स्कोर

बात मैच की करें तो, साउथ अफ्रीका की टीम पहली पारी 489 रन बनाने में कामयाब रही। इस दौरान सेनुरन मुथुसामी ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक शतक लगाया और वह 109 रन बनाकर आउट हुए। वहीं मार्को येनसेन अपने शतक से चूक गए और 93 रनों पर आउट हुए। साउथ अफ्रीका ने पहले दिन 6 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए थे, दूसरे दिन आखिरी चार बल्लेबाजों ने मिलकर 242 रन जोड़े। भारत के लिए गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए, वहीं रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज 2-2 विकेट हासिल करने में कामयाब रहे। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने बिना किसी नुकसान के 9 रन बना लिए थे।

यह भी पढ़ें:

मार्को येनसन का बड़ा कारनामा, एबी डिविलियर्स के ऐतिहासिक रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

IND vs SA: साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने किया नाक में दम, टीम इंडिया को घर पर 44 साल बाद देखना पड़ा ऐसा दिन

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version