देशभर की उड़ानें...- India TV Paisa

Photo:ANI देशभर की उड़ानें प्रभावित होंगी!

देश में हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। अगर आप आने वाले दिनों में इंडिगो, एयर इंडिया या एयर इंडिया एक्सप्रेस से सफर करने वाले हैं, तो आपको देरी या कैंसिलेशन का सामना करना पड़ सकता है। वजह Airbus A320 फैमिली एयरक्राफ्ट में सामने आई एक बड़ी तकनीकी समस्या है, जिसके चलते देश में 200 से 250 से ज्यादा विमानों को तुरंत सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर अपडेट की जरूरत पड़ गई है। इसका सीधा असर विमान संचालन और फ्लाइट शेड्यूल पर पड़ेगा।

क्यों बढ़ा खतरा?

सूत्रों के अनुसार, विमान निर्माता कंपनी एयरबस ने सभी ऑपरेटर्स को चेताया है कि हाल ही में हुई एक घटना में A320 विमान में अचानक अनकमनडेट पिच डाउन हुआ था। जांच में पाया गया कि यह समस्या एलीवेटर ऐलेरॉन कंप्यूटर (ELAC) में आए तकनीकी गड़बड़ी से जुड़ी हो सकती है। एयरबस ने चेतावनी दी है कि अगर यह समस्या ठीक नहीं की गई, तो विमान के फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम पर असर पड़ सकता है, जो सुरक्षा के लिहाज से बेहद गंभीर है। ईयू एविएशन सेफ्टी एजेंसी (EASA) ने साफ कहा है कि प्रभावित विमानों में तुरंत सर्विसेबल ELAC इंस्टॉल किया जाए और यह अपडेट नेक्स्ट फ्लाइट से पहले अनिवार्य है।

देश में आधे से ज्यादा A320 होंगे प्रभावित

भारत में A320 फैमिली के करीब 560 एयरक्राफ्ट उड़ान भरते हैं, जिनमें से लगभग आधा बेड़ा इस समस्या के दायरे में है। इसका मतलब है कि अगले कुछ दिनों में बड़ी संख्या में विमानों को अस्थायी रूप से ग्राउंड करना पड़ेगा।

एयरलाइंस का क्या कहना है?

इंडिगो ने कहा कि हम एयरबस के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और कोशिश करेंगे कि यात्रियों को कम से कम परेशानी हो। वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा कि हमने तुरंत सावधानी बरतनी शुरू कर दी है। इससे कुछ उड़ानों में देरी या रद्द करने की स्थिति बन सकती है। सूत्रों के मुताबिक एयर इंडिया एक्सप्रेस के 31 A320 एयरक्राफ्ट इस निर्देश से प्रभावित हैं। इनके अलावा, एयर इंडिया ने भी स्वीकार किया कि सॉफ्टवेयर/हार्डवेयर अपडेट से टर्नअराउंड टाइम बढ़ेगा और इससे शेड्यूल पर प्रभाव पड़ेगा।

क्या यात्रा होगी प्रभावित?

A320 एयरक्राफ्ट की इस समस्या के कारण कई रूट्स पर फ्लाइट्स में देरी हो सकती है। इसके अलावा, कुछ उड़ानें कैंसिल और शेड्यूल में अचानक बदलाव हो सकता है, जिससे यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि एयरलाइंस का कहना है कि वे यात्रियों पर असर कम से कम रखने की कोशिश करेंगी, लेकिन सुरक्षा के लिए ये कदम जरूरी है।

Latest Business News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version