
गिरफ्तार अफगान नागरिक मोहम्मद दाऊद अलोकोजय (Photo/X/@TriciaOhio)
अमेरिका: व्हाइट हाउस के पास बुधवार को हुई गोलीबारी से ठीक एक दिन पहले गिरफ्तार किए गए एक अफगान नागरिक पर टेक्सास में आतंकवादी धमकी देने का राज्य स्तर पर आरोप लगाया गया है। फॉक्स न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक, डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) ने बताया कि मोहम्मद दाऊद अलोकोजे को मंगलवार को हिरासत में लिया गया। उस पर आरोप है कि उसने टिकटॉक पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें कथित तौर पर यह संकेत दिया गया था कि वह टेक्सास के फोर्ट वर्थ क्षेत्र में एक इमारत को निशाना बनाने के इरादे से एक बम बना रहा था।
‘ऑपरेशन एलाइज़ वेलकम’ कनेक्शन
मोहम्मद दाऊद अलोकोजे अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की अराजक वापसी के बाद, जो बाइडन (पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति) के कार्यकाल के दौरान “ऑपरेशन एलाइज़ वेलकम” (Operation Allies Welcome) कार्यक्रम के तहत अमेरिका आया था। व्हाइट हाउस के पास दो नेशनल गार्ड सदस्यों को गोली मारने और फर्स्ट-डिग्री मर्डर का आरोप झेल रहे संदिग्ध रहमानुल्लाह लकनवाल (29) भी 2021 में इसी कार्यक्रम के तहत अमेरिका में आया था।
दाऊद अलोकोजे को टेक्सास डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टी और एक एफबीआई जॉइंट टेररिज्म टास्क फोर्स ने एक समन्वित प्रयास में गिरफ्तार किया। अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (ICE) ने अलोकोजे की गिरफ्तारी के बाद उसे हिरास्त में ले लिया है।
खबर अपडेट हो रही है…
ये भी पढ़ें-
भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा Ditwah तूफान, श्रीलंका में लील चुका है 150 से ज्यादा लोगों की जान
इजरायल-हमास युद्ध में अब तक कितने फिलस्तीनी मारे गए? सामने आया चौंकाने वाला आंकड़ा
