• एंटरटेनमेंट के मामले में ये साल काफी जबरदस्त रहा। सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी तक पर कई जबरदस्त फिल्मों और सीरीज ने दस्तक दी। छावा, सैयारा जैसी फिल्मों से लेकर कांतारा चैप्टर 1 जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचाई और ओटीटी पर 'पंचायत 4' से लेकर 'क्रिमिनल जस्टिस 4' जैसी सीरीज का बोलबालारहा। अब जब इस साल यानी 2025 का एक ही महीना बचा है तो चलिए कुछ ऐसी सीरीज के बारे में जानते हैं, जिन्होंने जनवरी से लेकर नवंबर तक के बीच ओटीटी पर दस्तक दी और खूब व्यूअरशिप हासिल की।

    Image Source : Instagram/@netflix_in/@pankajtripathi

    एंटरटेनमेंट के मामले में ये साल काफी जबरदस्त रहा। सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी तक पर कई जबरदस्त फिल्मों और सीरीज ने दस्तक दी। छावा, सैयारा जैसी फिल्मों से लेकर कांतारा चैप्टर 1 जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचाई और ओटीटी पर ‘पंचायत 4’ से लेकर ‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ जैसी सीरीज का बोलबालारहा। अब जब इस साल यानी 2025 का एक ही महीना बचा है तो चलिए कुछ ऐसी सीरीज के बारे में जानते हैं, जिन्होंने जनवरी से लेकर नवंबर तक के बीच ओटीटी पर दस्तक दी और खूब व्यूअरशिप हासिल की।

  • Image Source : Instagram/@pankajtripathi

    क्रिमिनल जस्टिस 4- पकंज त्रिपाठी स्टारर इस कोर्टरूम ड्रामा के चौथा सीजन ने जुलाई में ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर दस्तक दी और काफी पसंद की गई। सीरीज में उनके साथ सुरवीन चावला, मोहम्मद जीशान अयूब और आशा नेगी जैसे कलाकार अहम भूमिका में नजर आए, जिसे 27 मिलियन से ज्यादा व्यूअरशिप मिल चुकी है

  • Image Source : Instagram/@primevideoin

    पंचायत सीजन 4- प्राइम वीडियो की सबसे सफल और चर्चित सीरीज में से एक ‘पंचायत’ भी इस साल सीजन 4 के साथ दर्शकों के बीच उतरी। पंचायत सीजन 4 ने जून में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्कत दी, जिसे अब तक 23.8 मिलियन लोग देख चुके हैं।

  • Image Source : Instagram/@mxplayer

    आश्रम सीजन 3 पार्ट 2- बॉबी देओल ने बड़े पर्दे पर अपने कमबैक से पहले ‘आश्रम’ के साथ ओटीटी पर पैर जमा लिए थे और बाबा निराला के रूप में खूब गर्दा उड़ाया। इस साल आश्रम सीजन 3 पार्ट 2 ने एमएक्स प्लेयर पर दस्तक दी और अब तक ये सीरीज 27.1 मिलियन व्यूअरशिप हासिल कर चुकी है।

  • Image Source : Instagram/@jiohotstar

    द लीजेंड ऑफ हनुमान सीजन 6- जियो हॉटस्टार की इस एनिमेटेड सीरीज ने भी इस साल की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज में अपना नाम शुमार कर लिया है। द लीजेंड ऑफ हनुमान सीजन 6 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अब तक 16.2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

  • Image Source : Instagram/@netflix_in

    स्क्विड गेम्स 3- इस कोरियन क्राइम-थ्रिलर को भारत के साथ ही दुनियाभर में खूब प्यार मिला। ग्लोबल ऑडियंस के बीच प्यार बटोरने वाली इस सीरीज की सफलता देखते हुए मेकर्स इसका दूसरा और तीसरा सीजन भी लेकर आए। तीसरा सीजन जून 2025 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुआ और अब तक 16.5 मिलियन से ज्यादा व्यूअरशिप हासिल कर चुका है।

  • Image Source : Instagram/@netflix_in

    द रॉयल्स- इस लिस्ट में ईशान खट्टर और भूमि पेडनेकर स्टारर ‘द रॉयल्स’ का नाम भी शुमार है। यूं तो दर्शकों को इस सीरीज ने कुछ खास इंप्रेस नहीं किया, बावजूद इसके ये लोगों का ध्यान खींचने में सफल रही और जबरदस्त व्यूअरशिप भी हासिल की।

  • Image Source : Instagram/@primevideoin

    पाताल लोक सीजन 2- इस लिस्ट में जयदीप अहलावत स्टारर पाताल लोक 2 का नाम भी शुमार है। दर्शक लंबे समय से ओटीटी पर हाथीराम चौधरी की वापसी का इंतजार कर रहे थे, जो इस साल सीजन 2 के साथ वापस आए और मैसिव व्यूअरशिप हासिल की। प्राइम वीडियो पर इस सीरीज को 16.8 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।





  • Source link

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Exit mobile version