Stock Market: नवंबर में 56% तक धराशायी हुए इन 5 कंपनियों के शेयर, निवेशकों की लाखों की कमाई मिनटों में साफ!


इन 5 कंपनियों के शेयरों...- India TV Paisa

Photo:CANVA इन 5 कंपनियों के शेयरों ने किया करारा धोखा!

शेयर बाजार में इस बार नवंबर का महीना कई निवेशकों के लिए किसी झटके से कम नहीं रहा। जहां एक ओर सेंसेक्स और निफ्टी ने उतार-चढ़ाव के बीच अपनी पकड़ बनाए रखने की कोशिश की, वहीं दूसरी ओर मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में ऐसी गिरावट देखने को मिली कि निवेशकों की कमाई कुछ ही दिनों में मिट्टी में मिल गई। कई स्टॉक्स 30% से लेकर 56% तक टूट गए, जिससे हजारों छोटे और मीडियम निवेशक बुरी तरह प्रभावित हुए। कमजोर तिमाही नतीजे, सेक्टोरल सुस्ती और घटता निवेशकों का भरोसा इन सबने मिलकर बाजार में गहरी चोट पहुंचाई। आइए जानते हैं किन 5 कंपनियों के शेयर नवंबर में सबसे ज्यादा पिटे।

1. मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स – 56.68% धड़ाम!

फार्मा सेक्टर की इस छोटी कंपनी के शेयरों में नवंबर में 56.68% की विनाशकारी गिरावट आई। 28 नवंबर को यह शेयर 5.03% गिरकर ₹27.93 पर बंद हुआ। मात्र ₹44 करोड़ के मार्केट कैप वाली कंपनी का शेयर इस महीने सबसे बड़ा लूजर रहा। तिमाही नतीजों और सेक्टोरल दबाव ने इसे सबसे ज्यादा झटका दिया।

2. मैगेलैनिक क्लाउड – 45.49% की गिरावट

आईटी सेक्टर की इस कंपनी के शेयरों में नवंबर के दौरान 45.49% की भारी गिरावट आई। 28 नवंबर को स्टॉक 10.01% टूटकर ₹29.93 पर बंद हुआ। करीब ₹1,749 करोड़ के मार्केट कैप वाली इस कंपनी में निवेशकों को भारी नुकसान झेलना पड़ा।

3. स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स – 41.64% टूटे शेयर

इंडस्ट्रियल गैस के कारोबार वाली इस कंपनी के शेयर नवंबर में 41.64% तक गिर गए। 28 नवंबर को यह स्टॉक 5% फिसलकर ₹168.95 पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप भी गिरावट के साथ ₹1340 करोड़ के आसपास आ गया।

4. नवकार अर्बनस्ट्रक्चर- 35.48% की बड़ी गिरावट

रियल एस्टेट सेक्टर की इस कंपनी के शेयरों में नवंबर में 35.48% की गिरावट देखने को मिली। 28 नवंबर को यह 5.33% टूटकर ₹1.60 पर बंद हुआ। लगातार कमजोर सेंटीमेंट और सेक्टोरल सुस्ती इसके पीछे मुख्य कारण रहे।

5. ओवैस मेटल – 31.86% की गिरावट

मेटल सेक्टर की स्मॉलकैप कंपनी ओवैस मेटल के शेयर नवंबर में 31.86% तक गिर गए। 28 नवंबर को यह 7.65% टूटकर ₹26.95 पर बंद हुआ। कमजोर वैश्विक संकेतों और घटती मांग का असर इस कंपनी के स्टॉक पर साफ दिखा।

Latest Business News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *