सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK
सांकेतिक तस्वीर

अलीगढ़ शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान उस समय तनाव बढ़ गया, जब मेहमानों ने खाने के काउंटर पर लगे स्टीकर पर ‘बीफ करी’ लिखा देखा। इस मामले में पुलिस ने बताया कि रविवार रात दो मेहमान आकाश और गौरव कुमार ने ‘बीफ करी’ लिखे होने पर आपत्ति जताई। उसका वीडियो बनाने की कोशिश की, जिसके बाद बीच-बचाव के दौरान झगड़ा हो गया। 

कई लोगों को लिया गया हिरासत में

सूचना मिलने पर पुलिस दल व खाद्य एवं ओषधि प्रशासन (FDA) के अधिकारी समारोह स्थल पर पहुंचे और फॉरेंसिक जांच के लिए खाने के नमूने एकत्र किए। पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्वम सिंह ने बताया कि खाने का ठेका लेने वाले ‘कैटरर’ और झगड़े में शामिल दो अन्य को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था, जिन्हें बाद में रात में ही रिहा कर दिया गया। उन्होंने कहा, ‘फॉरेंसिक रिपोर्ट से ही यह पता चलेगा कि मांस किसका था। अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।’ 

कैटरर के खिलाफ दी गई लिखित में शिकायत

मेहमान गौरव कुमार ने ‘कैटरर’ के खिलाफ एक लिखित शिकायत दी है, जिसमें धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया है। अधिकारियों ने कहा कि ‘बीफ’ शब्द को लेकर अक्सर भ्रम की स्थिति पैदा हो जाती है, क्योंकि इसका उपयोग भैंस के मांस और गाय के मांस दोनों के लिए किया जाता है। इससे कई बार तनाव की स्थिति बन जाती है। 

बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने की कार्रवाई की मांग

घटना की जानकारी फैलते ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ता सिविल लाइंस थाने पर इकट्ठा हो गए और कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। थाने पहुंचे बहुजन समाज पार्टी (BSP) नेता सलमान शाहिद ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर ‘दादागिरी’ जैसा व्यवहार करने का आरोप लगाया। (भाषा के इनपुट के साथ)





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version