देश की सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने कीमतों की समीक्षा करती हैं।- India TV Paisa

Photo:PTI देश की सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने कीमतों की समीक्षा करती हैं।

देशभर में सोमवार से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में ₹10 की मामूली कमी की गई है। 1 दिसंबर 2025 से यह बदलाव व्यापारियों और छोटे व्यवसायों के लिए राहत की बात हो सकती है, जो एलपीजी सिलेंडरों का इस्तेमाल करते हैं। इस नए मूल्य निर्धारण के बाद, अब एलपीजी सिलेंडर की कीमत में और राहत मिली है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यापारिक संस्थान अपनी लागत को थोड़ा कम कर सकते हैं। इससे एक महीने पहले इस सिलेंडर की कीमत में 5 रुपये की कमी की गई थी। हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

कितने में मिलेगा सिलेंडर

इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, कीमत में 10 रुपये की कटौती के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 1 दिसंबर 2025 से 1580.50 रुपये में उपलब्ध होगा। पहले इसकी कीमत 1590.50 रुपये थी। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 853 रुपये पर बनी हुई है। इसी तरह, कोलकाता में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत अब घट कर 1684.00 रुपये हो गई है। मुंबई में कीमत घटकर 1531.50 रुपये हो गई है, जबकि चेन्नई में यह अब 1739.50 रुपये में मिलेगा।

हर महीने होती है कीमतों की समीक्षा

देश की सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां-इंडियन ऑयल, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम हर महीने कीमतों की समीक्षा करती हैं। नई कीमत या किसी भी तरह का बदलाव महीने की 1 तारीख से लागू हो जाता है। समीक्षा का नेतृत्व इंडियन ऑयल करती है। आपको बता दें, दिसंबर और नवंबर में एलपीजी सिलेंडर के दाम घटे ही हैं।

 

Latest Business News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version