shekhar kapur- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@SHEKHARKAPUR
1987 में रिलीज हुई थी मिस्टर इंडिया।

शेखर कपूर के निर्देशन में बनी ‘मिस्टर इंडिया’ तो आपको याद ही होगी। 1987 में रिलीज हुई इस फिल्म में अनिल कपूर, श्रीदेवी और अमरीश पुरी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आए थे और  बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचाई थी। सुपरहीरो पर आधारित ये फिल्म बच्चों से लेकर बूढ़ों तक को खूब पसंद आई थी। इस फिल्म में श्रीदेवी और अनिल कपूर के साथ-साथ कई बच्चे भी नजर आए थे, जिन्होंने श्रीदेवी की नाक में दम कर दिया था। इन बच्चों की टोली में नजर आए बच्चों में से ज्यादातर फिल्मी दुनिया से दूर हो चुके हैं। तो चलिए जानते हैं कि मिस्टर इंडिया के ये बच्चे कहां हैं और क्या कर रहे हैं।

3 बने स्टार

‘मिस्टर इंडिया’ में आफताब शिवदसानी भी नजर आए थे। उन्होंने इस फिल्म में अनाथ बच्चों में से एक का किरदार निभाया था। इस फिल्म के बाद भी उन्होंने अपना फिल्मी करियर जारी रखा और की फिल्मों में नजर आए। इन दिनों वह ‘मस्ती 4’ को लेकर चर्चा में हैं, जो हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। डांस कोरियोग्राफर अमजद खान भी इस फिल्म में दिखाई दिए थे। आज वह इंडस्ट्री के बड़े कोरियोग्राफर्स में से एक हैं और डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और लेखक के तौर पर भी अपनी पहचान बना चुके हैं। करण नाथ भी इस फिल्म में एक अनाथ बच्चे के रोल में थे। उन्होंने 2001 में ‘पागलपन’ से बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया और फिर कई फिल्मों में दिखाई दिए। आखिरी बार करण नाथ बिग बॉस ओटीटी में दिखाई दिए थे।

कहां हैं जुगल, टीना और जीनत?

मिस्टर इंडिया में अनिल कपूर के गायब होने वाला सीक्रेट जानने वाले ‘जुगल’ का किरदार मास्टर समीर ने निभाया था, जो आखिरी बार परिंदा में नजर आए थे। वहीं कुम्मी के किरदार में दिखाई दीं बेबी जीनत ‘पुकार’, ‘घर एक मंदिर’ और ‘ऐलान-ए-जंग’ जैसी फिल्मों में काम करने के बाद सिनेमा से दूर हो चुकी हैं। मिस्टर इंडिया की क्यूट टीना की बात करें तो इस किरदार में हुजान खौदेजी नजर आई थीं। वह इस फिल्म के बाद किसी अन्य फिल्म में नजर नहीं आईं और अब एक एडवरटाइजिंग कंपनी में बतौर एडवरटाइजिंग एक्जीक्यूटिव काम कर रही हैं।

Image Source : YOUTUBE SCREEN GRAB ULTRA MOVIE PARLOUR

कहां हैं टीना, कुम्मी और जुगल?

‘मिस्टर इंडिया’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई थी धूम

25 मई 1987 को रिलीज हुई ‘मिस्टर इंडिया’ का निर्देशन शेखर कपूर ने किया था और बोनी कपूर और सुरिंदर कपूर ने इसे प्रोड्यूस किया था। इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, फिल्म का बजट 2 करोड़ रुपये था और इसने वर्ल्डवाइड 10.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म में अनिल कपूर, श्रीदेवी, अमरीश पुरी और सतीश कौशिक जैसे कलाकार अहम किरदारों में नजर आए थे।

ये भी पढ़ेंः धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी से मिलकर भावुक हुए शत्रुघ्न सिन्हा, मुलाकात पर छलका दर्द, कही ये बात

2 साल पहले आज ही के दिन रिलीज हुई थी ये ब्लॉकबस्टर, 100 करोड़ की फिल्म ने कमाए 900 करोड़, ओटीटी पर भी कर चुकी राज

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version