प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE (PTI)
प्रतीकात्मक फोटो

दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्डों पर हुए उपचुनाव के नतीजे बुधवार को मतगणना के बाद घोषित किए जाएंगे। इन 12 वार्डों के लिए 30 नवंबर को मतदान हुआ था, जिसके बाद से सभी राजनीतिक दलों की निगाहें नतीजों पर टिकी हैं।

उपचुनाव में मतदान प्रतिशत उम्मीद से काफी कम रहा, जो 38.51 प्रतिशत दर्ज किया गया। यह 2022 में हुए एमसीडी के 250 वार्डों के आम चुनाव के 50.47 प्रतिशत मतदान की तुलना में काफी कम है।

पहले 9 वार्डों पर बीजेपी का था कब्जा

जिन 12 वार्डों पर यह उपचुनाव हुआ है, उनमें से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) का कब्जा 9 वार्डों पर था। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) का कब्जा शेष तीन वार्डों पर था।

दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। कंझावला, पीतमपुरा, भारत नगर, सिविल लाइंस, राउज एवेन्यू, द्वारका, नजफगढ़, गोल मार्केट, पुष्प विहार और मंडावली में कुल दस मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।

मतगणना के लिए तैयारियां पूरी

आयोग के एक बयान के अनुसार, प्रत्येक केंद्र एक विशिष्ट वार्ड की मतगणना करेगा और वहां स्ट्रांग रूम की सुविधा के साथ-साथ सुरक्षित प्रवेश-निकास प्रोटोकॉल लागू होंगे। मतदान के बाद EVM को सुरक्षित रखने वाले स्ट्रांग रूम में 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी, अर्धसैनिक बल और दिल्ली पुलिस कर्मियों की तैनाती सहित पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

मतगणना के दिन लगभग 1,800 दिल्ली पुलिस कर्मी और अर्धसैनिक बलों की 10 कंपनियां तैनात की जाएंगी, ताकि शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना संपन्न हो सके।

ये भी पढ़ें-

रेलवे के अजीबोगरीब नियम जानकर हैरान हुए लोग, महिला ने अनजाने में किया ऐसा और हो गया केस

DRDO ने 800 KM/घंटा की रफ्तार से पायलट को बचाने वाला ‘एस्केप सिस्टम’ का किया सफल परीक्षण, देखें VIDEO





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version