सोने की कीमतों में तेजी का रुख बरकरार है।- India TV Paisa

Photo:PIXABAY सोने की कीमतों में तेजी का रुख बरकरार है।

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। वायदा बाजार में बुधवार को इन दोनों बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में उछाल देखा गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सुबह 10 बजकर 27 मिनट पर फरवरी डिलीवरी के लिए सोने की कीमत बीते सत्र के मुकाबले 0.79 प्रतिशत की उछाल के साथ 1,30,787 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चला गया। इसी समय चांदी की कीमत में बीते सत्र के मुकाबले 1.49 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई और कीमत 1,84,307 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

महानगरों में सोने का हाजिर कीमत

  • आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹13,073 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने का भाव ₹11,985 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव ₹9,809 प्रति ग्राम है।
  • goodreturns के मुताबिक, बुधवार को मुंबई में सोने की कीमत ₹13,058 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने का भाव ₹11,970 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव ₹9,794 प्रति ग्राम है।
  • कोलकाता में आज सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹13,058 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹11,970 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹9,794 प्रति ग्राम है।
  • चेन्नई में आज सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹13,157 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹12,060 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹10,055 प्रति ग्राम है।
  • आज बैंगलोर में 24 कैरेट सोने का भाव ₹13,058 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने का भाव ₹11,970 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव ₹9,794 प्रति ग्राम है।

ग्लोबल मार्केट में सोने का भाव

ग्लोबल मार्केट में सोने का भाव छह सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। tradingeconomics के मुताबिक, बुधवार को सोने की कीमतों में तेजी का रुख बरकरार रहा, और यह $4,220 प्रति औंस के करीब पहुंच गया। कीमतों में इस उछाल का मुख्य कारण यह है कि बाजार अब फेडरल रिज़र्व से और अधिक मौद्रिक नरमी की उम्मीद कर रहा है।

ताज़ा अमेरिकी आर्थिक रिपोर्टों से यह संकेत मिला है कि देश में आर्थिक गतिविधियों की रफ़्तार कुछ धीमी हुई है। इसी वजह से यह अनुमान काफी मज़बूत हो गया है कि फेड अगले सप्ताह होने वाली अपनी बैठक में ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। बाज़ार अब इस कटौती की संभावना को लगभग 90% मानकर चल रहा है।

Latest Business News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version