Virat Kohli- India TV Hindi
Image Source : AP
विराट कोहली

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भी विराट कोहली के बल्ले से बेहतरीन शतकीय पारी देखने को मिली। कोहली का इस वनडे सीरीज में अब तक बल्ला जमकर बोलता हुआ दिखाई दिया है, जिसमें रांची वनडे मैच में भी उनके बल्ले से 135 रनों की पारी देखने को मिली थी। कोहली ने इस मैच में अपना शतक सिर्फ 90 गेंदों में पूरा कर लिया, जिसमें ये उनके वनडे करियर का 53वां शतक है। इसी के साथ कोहली अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीनों फॉर्मेट मिलाकर इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं, जिसमें अब वह सिर्फ सचिन तेंदुलकर से पीछे हैं।

कोहली ने की रिकी पोंटिंग और केन विलियमसन की बराबरी

विराट कोहली का साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभी तक तीनों ही फॉर्मेट में शानदार रिकॉर्ड देखने को मिला है, जिसमें ये उनका इंटरनेशनल क्रिकेट में अफ्रीका के खिलाफ तीनों फॉर्मेट को मिलाकर अब तक का 10वां शतक है। कोहली ने इस लिस्ट में अब रिकी पोंटिंग, डेविड वॉर्नर और केन विलियमसन की बराबरी कर ली है, जिसमें तीनों ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 10 शतकीय पारियां खेली हैं, वहीं कोहली अब इन तीनों के बराबर पहुंच गए हैं, जिसमें वह लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। सचिन तेंदुलकर का साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीनों फॉर्मेट मिलाकर 12 शतकीय पारियां थी।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीनों फॉर्मेट मिलाकर सबसे ज्यादा शतकीय पारियां खेलने वाले खिलाड़ी

  • सचिन तेंदुलकर – 12 शतक
  • विराट कोहली – 10 शतक
  • रिकी पोंटिंग – 10 शतक
  • डेविड वॉर्नर – 10 शतक
  • केन विलियमसन – 10 शतक

कोहली 102 रन बनाकर लौटे पवेलियन

रायपुर वनडे मैच में विराट कोहली 102 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौट गए, जिसमें वह लुंगी एन्गिडी का शिकार बने। कोहली ने अपनी इस शतकीय पारी के दौरान 93 गेंदों का सामना किया जिसमें वह 7 चौके और 2 छक्के लगाने में कामयाब हुए थे। अपनी इस शानदार पारी के दौरान कोहली ने रुतुराज गायकवाड के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 195 रनों की बेहतरीन साझेदारी भी की। कोहली का साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछली तीन वनडे पारियों में बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें वह शतकीय पारी खेलने में कामयाब हुए हैं।

ये भी पढ़ें

ICC रैंकिंग में विराट कोहली ने लगाई छलांग, रोहित शर्मा की बादशाहत पर मंडराया खतरा, गिल को नुकसान

IND vs SA: विराट कोहली ने किया एक और बड़ा कमाल, अफ्रीका के खिलाफ वनडे में ऐसा करने वाले बने सिर्फ तीसरे खिलाड़ी

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version