Representative Image- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK
प्रतीकात्मक तस्वीर

हरियाणा के पानीपत में एक 32 वर्षीय महिला ने सिर्फ इसलिए तीन बच्चियों को मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि वह उनकी सुंदरता के कारण उनसे नफरत करने लगी थी। आरोपी महिला ने पिछले दो साल में तीन बच्चियों की कथित तौर पर हत्या कर दी और शक से बचने के लिए उसने अपने तीन साल के बेटे को भी मार दिया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह अपराध तब सामने आया जब पानीपत पुलिस ने सोमवार को छह साल की बच्ची की मौत के मामले का खुलासा किया। 

आरोपी महिला की पहचान पूनम के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार, उसने हर बार हत्या का एक ही तरीका अपनाया। आरोपी ने पानी से भरे टब या टैंक में डुबोकर बच्चों की हत्या की। पानीपत के पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी मनोरोगी प्रतीत होती है और उसने अपनी एक रिश्तेदार को उस समय निशाना बनाया जब वह अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी। तीनों पीड़ित बच्चियां महिला की रिश्तेदार थीं। इनमें से दो छह साल की और एक नौ साल की थी। 

सुदंर लड़कियों से नफरत करती है महिला

सोमवार को हुई हत्या से पहले, मृतकों के परिवारों ने बच्चियों की मौत को दुर्घटनावश हुई मौत मानकर उनका अंतिम संस्कार कर दिया था। एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अन्य हत्याओं का भी खुलासा किया। एसपी ने पानीपत में पत्रकारों को बताया, “उसने 2023 में भावर में अपने बेटे समेत दो बच्चों की और इसी साल अगस्त में सिवाह में एक लड़की की हत्या की थी।” उन्होंने बताया कि उसका एक और बच्चा है। एसपी ने हत्या के पीछे के मकसद के बारे में पूछे जाने पर कहा कि आरोपी ने पुलिस को बताया कि “जो सुंदर बच्चियां हैं उनसे इसे नफरत सी है।” 

बड़ी होकर मुझसे ज्यादा सुंदर न हो जाएं, इसलिए मारा

पुलिस अधिकारी ने कहा कि पानीपत के सिवाह गांव की रहने वाली आरोपी महिला की शादी 2019 में सोनीपत के भावर गांव में हुई थी। एसपी ने महिला के हवाले से बताया कि जैसे ही वह किसी सुंदर लड़की को देखती थी, ‘‘उसे चिढ़ मचती है कि कहीं बड़ी होकर इससे सुंदर ना बन जाए।’’ एसपी ने कहा, “शादी के बाद से वह ऐसी हरकतें करने लगी। वह मनोरोगी लगती है।” उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार को शक होने के डर से उसने अपने तीन साल के बेटे शुभम की भी हत्या कर दी। अधिकारियों ने बताया कि संबंधित पुलिस थानों को सूचित कर दिया गया है। (इनपुट- पीटीआई भाषा)

यह भी पढ़ें-

मां ने कहा- “पढ़ाई कर लो”, नाराज छठी कक्षा की छात्रा ने लगा ली फांसी

गाड़ी के नंबर के लिए लगाई थी 1.17 करोड़ रुपये की बोली, अब नहीं दे रहा पैसे; मंत्री ने दिए जांच के आदेश

 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version